बालों के लिए वरदान है अलसी के बीज (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये आयुर्वेदिक नुस्खे कर सकते हैं बड़ा काम

Hair Tips: इन दिनों कई लोग बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में नेचुरल तरीकों से बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अलसी एक बढ़िया विकल्प है। सेहत के साथ ही यह बालों के लिए भी फायदेमंद है।

सीमा कुमारी

Flaxseed benefits for Hair: इन दिनों लोग सेहत या खूबसूरती के लिए नेचुरल चीजें का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। खासकर, जब बात बालों की आती है, तो लोग कई सारे घरेलू उपायों को आजमाते हैं। क्योंकि, बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। हालांकि, आजकल बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और गलत खानपान का सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर देखने को मिलता है। बाल रूखे हो जाते हैं, चमक खोने लगती है और इसके झड़ने की समस्या अब तो आम हो गई हैं।

आपको बता दें, बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की बजाय अब लोग प्राकृतिक उपायों की ओर लौट रहे हैं और इसमें सबसे कारगर नाम 'अलसी के बीज' का सामने आता है।

ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं को अलसी के बीज आपके काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं अलसी के बीज बालों के लिए कैसे फायदेमंद है।

बालों के लिए वरदान है अलसी के बीज:

पोषक तत्वों से भरपूर

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अलसी न केवल सेहत के लिए, बल्कि आपके बालों की खूबसूरती के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। यहां अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन, और फाइबर बालों को भीतर से पोषण देकर उन्हें मजबूती और नमी देता है।

बालों का झड़ना रोके

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, ओमेगा-3 हमारी स्कैल्प की सूजन को कम करता है, जिससे बालों का झड़ना रुकता है और नए बाल उगते है। एक स्टडी में पाया गया कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक जरूरी पोषण पहुंचता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है।

हॉर्मोन बैलेंस में असरदार

अलसी के बीजों में मौजूद लिगनान एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो हॉर्मोन बैलेंस में मदद करता है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन बालों के गिरने की बड़ी वजह होती है, और अलसी इसके असर को कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा, अलसी में मौजूद विटामिन ई न केवल बालों को चमकदार बनाता है, बल्कि स्कैल्प पर पड़ने वाले फ्री रेडिकल्स के असर को भी घटाता है, जिससे समय से पहले सफेद बाल और झड़ने की समस्या रोकी जा सकती है।

कैसे इस्तेमाल करें अलसी के बीज

अलसी को हेयर मास्क के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते है, इसमें पिसी हुई अलसी को दही या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है। यह मास्क बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें अंदर से मजबूत बनाता है।

वहीं, अलसी के तेल, जिसे फ्लैक्ससीड ऑयल भी कहा जाता है, इसको हल्का गर्म करके सिर पर लगाया जाए, तो यह तेल स्कैल्प में गहराई तक जाकर ड्राईनेस को दूर करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी