पनीर पोटली फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Paneer Potli Recipe: समोसा-पकौड़े छोड़िए, इस बार बनाएं ये क्रिस्पी पनीर पोटली, स्वाद में है एकदम अलग

Crispy Paneer Snack: हर त्योहार में समोसा-पकौड़े बनाकर परेशान हो गई हैं, तो आने वाले त्योहार में पनीर की नई रेसिपी ट्राई करें। जानें क्रिस्पी पनीर पोटली की रेसिपी, जिसका स्वाद जुबान पर चढ़ जाएगा।

रीता राय सागर

Festive Snack Recipe: फेस्टिवल पर मेहमानों के लिए हर बार पनीर की वही पुरानी रेसिपी बनाते हैं, तो इस बार पनीर की नई और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करें। इस बार क्रिस्पी पनीर पोटली बनाएं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार पनीर की फिलिंग वाली यह स्नैक देखने में भी फेस्टिव लगती है। इसे शाम की चाय के साथ या टी टाइम पार्टी स्नैक के तौर पर सर्व करें।

पनीर पोटली बनाने के लिए सामग्री

पोटली कवर के लिए

  • 1 कप मैदा

  • 1 चम्मच तेल

  • थोड़ा सा नमक

  • जरूरत के अनुसार पानी

  • तलने के लिए तेल

पनीर की फिलिंग के लिए

  • 200 ग्राम पनीर, बारीक कद्दूकस किया हुआ

  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ

  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

  • ½ चम्मच अदरक का पेस्ट

  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • ½ चम्मच गरम मसाला

  • ½ चम्मच अमचूर पाउडर

  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया

  • नमक स्वादानुसार

सबसे पहले तैयार करें आटा

इसे बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम लेकिन थोड़ा सख्त आटा गूंध लें। इसे ढककर करीब 15 मिनट के लिए रख दें।

ऐसे तैयार होगी पनीर की फिलिंग

पनीर की रेसिपी के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालें। सभी चीजों को 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और फिलिंग को ठंडा होने दें।

ऐसे दें पोटली का शेप

आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उन्हें पतली पूरी की तरह बेल लें। बीच में 1-2 चम्मच पनीर की फिलिंग रखें। अब किनारों को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ लाते हुए पोटली का आकार दें और ऊपर से हल्के हाथ से दबाकर बंद कर दें। ध्यान रखें कि पोटली अच्छी तरह बंद हो, वरना तलते समय फिलिंग बाहर निकल सकती है।

धीमी आंच पर करें क्रिस्पी

कड़ाही में तेल गर्म करें और पनीर पोटली को मध्यम से धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से बाहर की परत जल्दी ब्राउन हो सकती है, जबकि अंदर का हिस्सा अच्छी तरह क्रिस्पी नहीं होगा। इसे एयर फ्रायर में बेक भी किया जा सकता है।

तैयार क्रिस्पी पनीर पोटली को हरी चटनी, सॉस या दी के डीप के साथ गरमागरम सर्व करें।

क्या चुनाव आयोग का फैसला पलट जाएगा ? ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

DUSU उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन का NSUI पर निशाना, बोले- ग्राउंड की आवाज सुनी होती तो नतीजे बदलते

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, नेशनल फिल्म अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगी शामिल

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

संयुक्त राष्ट्र के 81वें सत्र में MEA एस जयशंकर का संबोधन, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा