हेयर केयर  फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Festive Hair Care: त्योहार पर नहीं चाहिए रूखे बाल, तो इन 7 आसान टिप्स से पाएं समूद और फ्रिज फ्री हेयर

Festive Hair Care Tips: त्योहार पर बालों को स्मूद, शाइनी और फ्रिज फ्री बनाना है, तो जानें हेयर स्टाइलिंग से पहले और बाद में अपनाने वाले आसान टिप्स, ये आपके बालों को बनाएंगे और भी खूबसूरत।

रीता राय सागर

Hair Styling Tips: त्योहार में खूबसूरत आउटफिट और मेकअप के साथ हेयर स्टाइलिंग भी बहुत जरूरी है, यह पूरे लुक को बदल देती है। लेकिन लगातार हेयरस्टाइलिंग, हीट स्टाइलिंग और हेयर स्प्रे के इस्तेमाल से बाल रूखे और फ्रिजी नजर आते हैं। अगर आप भी त्योहारी मौसम में बालों को खुला या स्टाइलिश रखना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर बालों को ज्यादा मैनेजेबल और शाइनी बनाया जा सकता है।

हेयरस्टाइल से पहले करें प्री केयर

बालों को स्टाइल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह कंडीशन करें। अगर बाल बहुत ड्राई हैं, तो हेयर वॉश के बाद लीव इन कंडीशनर या सीरम जरूर लगाएं।  इससे बालों में फ्रिज कम दिखता है और बाल मैनेजेबल दिखते हैं।

गीले बालों पर न करें स्टाइलिंग

गीले बाल अधिक नाजुक होते हैं, जिससे स्टाइलिंग के दौरान बाल अधिक टूटते हैं। इसलिए बालों को सुखाए बिना उन्हें कसकर बांधने या ब्रश करने से बचें। पहले बालों को हल्का सूखने दें और फिर हेयरस्टाइल बनाएं।

हीट स्टाइलिंग से पहले लगाएं हीट प्रोटक्टेंट

अगर आप स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का अकसर इस्तेमाल करती हैं, तो उससे पहले हीट प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं। इससे बालों पर हीट से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।

ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल न बनाएं

फेस्टिव लुक के लिए बन या पोनीटेल बना रही हैं, तो बालों को बहुत कसकर न खींचें। लंबे समय तक बहुत टाइट हेयरस्टाइल रखने से बालों की जड़ों पर खिंचाव पड़ सकता है। अगर आप बालों को आगे की ओर से कसकर बांधते हैं, तो फोरहेड चौड़े होने लगते हैं।

फ्रिज को ऐसे करें कंट्रोल

बालों को बार-बार हाथ लगाने के बजाय थोड़ा हेयर सीरम इस्तेमाल करें। खासकर मिड लेंथ और नीचे के बालों पर थोड़ी मात्रा में हेयर सीरम लगाने से उड़ते हुए बाल ज्यादा सेट नजर आते हैं।

सिंपल हेयर स्टाइल बेहतर

हर बार हैवी हेयरस्टाइल या बहुत ज्यादा हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं। खुले बालों के साथ हल्की वेब्स, स्लीक पोनिटेल या ट्रेडिशनल बन में गजरा या कोई हल्की हेयर एक्सेसरीज लगाकर उसे स्टाइलिश औऱ फेस्टिव लुक दे सकती है।

सोने से पहले रोजाना करें हेयर केयर

किसी भी फंक्शन से लौटने के बाद हेयर स्प्रे और स्टाइलिंग प्रोडक्ट को बालों से साफ करें। बालों से सारे क्लिप या हेयर एक्सेसरीज को निकालकर बालों को आराम दें और सोने से पहले उन्हें बहुत कसकर न बांधें।

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा