मेथी से परहेज़ 
लाइफस्टाइल

मेथी के दाने कर सकते हैं कमाल, वजन घटाने के लिए 'ऐसे' करें इसका इस्तेमाल

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: क्या आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, और आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं ? अगर इस सवाल में आपकी 'हां' है, तो इसके लिए फिजिकल एक्टिविटी ( Physical  Activity) के साथ हेल्दी डाइट (Healthy Diet) भी बेहद जरूरी है। वजन घटाने के लिए आपक मेथी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

मेथी के बीजों का इस्तेमाल सदियों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। ये फाइबर, आयरन, विटामिन-A और D जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन बीजों का अगर सही तरीके से सेवन करें, तो ये वजन घटाने में भी मदद करते हैं। आइए जानें मेथी (Fenugreek) वजन घटाने में कैसे असरदार साबित हो सकता है।

 जानकारों के अनुसार, वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में मेथी के पानी (Fenugreek Water) को शामिल करें। रातभर के लिए पानी में मेथी दाना का एक बड़ा चमचा भिगो दें। आप बीजों को पानी में उबाल सकते हैं। इसे छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें।

अंकुरित मेथी दाने का सेवन करके भी आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।

सुबह के समय इन अंकुरित मेथी दाने का सेवन करें। आप खाली पेट भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, खाने के बीच के समय में भी इसका सेवन कर सकते हैं।

शहद और दालचीनी की अगर आप चाय पीती हैं तो इससे आपका इम्यून सिस्टम तो मजबूत होगा ही। साथ में, उसके गुणकारी तत्व पेट की चर्बी को कम करेंगे।  

इसकी चाय बनाने के लिए आप 1 कप पानी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। अब इसे अच्छे से उबाल लीजिए। फिर एक कप में छान लीजिए और 1 चम्मच शहद मिलाकर पी लीजिए आप इसे सुबह खाली पेट  पीएंगे, तो असर जल्दी नजर आएगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान