डिटॉक्स ड्रिंक पीते हुए महिला (सौ. एआई) 
लाइफस्टाइल

सुबह की ये एक ड्रिंक पिघला देगी जिद्दी चर्बी और चेहरे पर लाएगी गजब का निखार, हफ्ते भर में दिखने लगेगा फर्क!

Weight Loss Tips: आजकल बढ़ता वजन और चेहरे की चमक कम होना एक आम समस्या बन गई है जिसके पीछे गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल बड़ी वजह हो सकती है। ऐसे में हेल्दी ड्रिंक काफी फायदेमंद हो सकती है।

प्रीति शर्मा

Morning Detox Drink: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद तीन मामूली चीजें सौंफ, अजवाइन और दालचीनी किसी औषधि से कम नहीं हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह खाली पेट इनका मिश्रण आपके शरीर के लिए अमृत की तरह काम करता है।

स्वस्थ रहने के लिए महंगी दवाओं या सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं बल्कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही काफी है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार सौंफ, अजवाइन और दालचीनी का मिश्रण एक ऐसा पावरफुल डिटॉक्स ड्रिंक है जो आपकी पूरी लाइफस्टाइल को बदल सकता है।

कैसे तैयार करें ड्रिंक

इसे बनाना बेहद आसान है। रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच अजवाइन और दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डालकर छोड़ दें। सुबह इस पानी को हल्का गुनगुना करें और छानकर घूँट-घूँट कर पिएं। खाली पेट इसका सेवन सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।

पाचन और वजन घटाने में रामबाण

इस ड्रिंक का सबसे बड़ा फायदा आपके पाचन तंत्र को मिलता है। सौंफ गैस और एसिडिटी को खत्म करती है वहीं अजवाइन पेट की मरोड़ और कब्ज से राहत दिलाती है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होने लगता है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं तो यह ड्रिंक आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

महिलाओं और त्वचा के लिए वरदान

यह ड्रिंक महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह न केवल हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को भी कम करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं जिसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखता है। मुंहासे कम होते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आने लगती है।

इम्युनिटी और स्ट्रेस मैनेजमेंट

दालचीनी और सौंफ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो शरीर की सूजन कम करने और बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं। दालचीनी मस्तिष्क को सक्रिय रखती है जबकि सौंफ की खुशबू तनाव को कम कर मन को तरोताजा महसूस कराती है।

वैसे तो यह पूरी तरह प्राकृतिक है लेकिन यदि आपको किसी विशेष चीज से एलर्जी है या आप किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रहे हैं तो इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला