पुराने बिल और रसीदें पर्स में बेवजह जगह घेरती हैं।
एक्सपायरी डेट वाली चीजों को समय पर हटाना जरूरी है।
पर्स में रखी कार्ड, दवाइयों और मेकअप की चीजों को भी चेक करते रहें।
Things To Remove From Purse: हैंडबैग में पैसे, कार्ड और कई जरूरी सामान के साथ-साथ हम कई ऐसी चीजें भी रख लेते हैं, जिन्हें समय पर निकालना भूल जाते हैं। कभी पुराने बिल जमा होते रहते हैं, तो कभी लिपस्टिक या सैनिटाइजर महीनों तक पर्स में पड़े रहते है। इससे पर्स में काफी जगह घेर लेती है और जरूरत के समय सही चीज ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इसलिए समय-समय पर पर्स की सफाई करते हुए इन 5 चीजों को जरूर चेक करें।
शॉपिंग, कैब, रेस्टोरेंट या दूसरे खर्चों के बिल पर्स में पड़े रहते हैं। कुछ समय बाद इनकी जरूरत नहीं रहती, लेकिन ये पर्स में जगह घेरते हैं। जिन बिलों की जरूरत नहीं है, उन्हें निकाल दें। हालांकि, रिटर्न, एक्सचेंज, वारंटी या खर्चों का हिसाब रखने के लिए जरूरी रसीदें संभालकर रखें।
अगर आप पर्स में सिरदर्द, एलर्जी या दूसरी जरूरत की दवाइयां रखती हैं, तो उनकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को इस्तेमाल न करें। जरूरी दवाइयां पर्स से निकालने से पहले उनकी जगह दूसरा सुरक्षित इंतजाम कर लें, ताकि जरूरत के समय परेशानी न हो। दवाइयों को गर्मी और नमी से भी बचाकर रखें।
पर्स में रखी लिपस्टिक, लिप बाम या छोटा मेकअप प्रोडक्ट अक्सर लंबे समय तक इस्तेमाल होता रहता है। इनके पैक पर दी गई इस्तेमाल की अवधि और खोलने के बाद उपयोग करने की समय-सीमा चेक करें। अगर प्रोडक्ट की गंध, रंग या बनावट बदल गई है, तो उसे इस्तेमाल न करें। खासकर गर्मी में पर्स के अंदर रखे कॉस्मेटिक्स जल्दी खराब होते हैं, ऐसे में उन्हें डिस्कार्ट कर दें।
हैंड सैनिटाइजर और हैंड क्रीम रोजमर्रा में काम आते हैं, लेकिन इन्हें भी हमेशा के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इनकी एक्सपायरी डेट देखें। अगर पैक लीक हो रहा है या प्रोडक्ट की बनावट बदल गई है, तो उसे बदल दें। सैनिटाइजर को आग और बहुत ज्यादा गर्मी से दूर रखें।
पर्स में पुराने शॉपिंग कार्ड, एक्सपायर हो चुके मेंबरशिप कार्ड और ऐसे विजिटिंग कार्ड जमा हो जाते हैं, जिनकी अब जरूरत नहीं होती। इन्हें निकालने से पर्स हल्का रहेगा और जरूरी कार्ड आसानी से मिलेंगे। हालांकि, बैंक कार्ड या दूसरे जरूरी दस्तावेज हटाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी जानकारी आपके पास सुरक्षित है।
हफ्ते में एक बार पर्स खाली करके उसकी सफाई करें। जरूरी सामान वापस रखने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट, उसकी कंडीशन और उसके इस्तेमाल के बारे में चेक कर लें। इससे पर्स व्यवस्थित रहेगा और जरूरत के समय सामान ढूंढने में भी आसानी होगी।