रीता राय सागर
मस्कारा और आईलाइनर जैसे मेकअप को हटाने में पेट्रोलियम जेली मदद करती है। आंखों के आसपास इस्तेमाल करते समय इसे आंख के अंदर जाने से बचाएं।
वैसलीन होंठों पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनाकर नमी को लॉक करने में मदद करती है। खासकर सूखे होंठों पर इसे रात में लगाना फायदेमंद होता है।
बहुत कम मात्रा में Vaseline भौंहों के बालों को सेट करने में मदद करती है। इससे आईब्रो अधिक पॉलिश्ड दिखती है।
परफ्यूम लगाने से पहले कलाई या गर्दन पर थोड़ी पेट्रोलियम जेली लगाने से खुशबू को त्वचा पर लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है।
मैनीक्योर से पहले नाखूनों के आसपास की त्वचा पर थोड़ी वैसलीन लगाने से गलती से लगी एक्स्ट्रा नेल पॉलिश को बाद में साफ करना आसान हो जाता है।
रात की स्किनकेयर के आखिर में वैसलीन की बेहद पतली परत लगाकर नमी को लॉक किया जा सकता है। ऑयली या मुंहासे वाली त्वचा के लिए यह तरीका सही नहीं है।
वैसलीन को बालों की देखभाल में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यहां वैसलीन को पूरे बालों पर लगाने के बजाय हेयर ऑयल धारित हेयर स्लगिंग के तौर पर इस्तेमाल करना अधिक उपयोगी है।
वैसलीन को चीकबोन्स पर लगाने से त्वचा पर ग्लॉसी और ड्यूई फिनिश मिलता है। मेकअप आर्टिस्ट भी पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल हाई-पॉइंट्स की चमक बढ़ाने के लिए करते हैं।
रात में पैरों को साफ करके फटी एड़ियों पर वैसलीन की पतली परत लगाएं और ऊपर से कॉटन के मोजे पहन लें। पेट्रोलियम जेली त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करती है।
हेयरलाइन पर निकले छोटे-छोटे बेबी हेयर को व्यवस्थित करने में भी वैसलीन काम आती है। उंगली या साफ स्पूली से हल्के हाथों से लगाने पर ये छोटे बाल को सेट कर देती है।