लाइफस्टाइल

पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहने के लिए पिएं 'ड्राई फ्रूट मिल्क शेक’, जानिए आसान रेसिपी

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

स्वाद और सेहत के लिहाज से ड्राई फ्रूट मिल्क शेक (Dry Fruits Milk Shake) का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता हैं। हर कोई चाहता है कि, उसके दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जेटिक हो। ऐसे में 'ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक' एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आप भी मॉर्निंग में कुछ हैल्दी ड्रिंक पीना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनाकर पी सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स से बना शेक हैल्दी भी होगा और आपको स्वस्थ भी रखेगा। तो आइए जानें इसकी रेसिपी-

सामग्री

  • खजूर - 1/4 कप
  • काजू - 2-3 टेबलस्पून
  • अखरोट - 1/4 कप
  • बादाम - 1/4 कप
  • सूखे अंजीर - 5-6
  • दूध - 2 कप
  • चीनी - 3 चम्मच  

बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप खजूर को काट लें और उसके बीज निकाल लें।
  • इसके बाद एक बाउल में गर्म पानी डालें और उसमें खजूर, अखरोट, बादाम, काजू और सूखे अंजीर डालें।
  • अब बाउल को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद छलनी की सहायता से ड्राई फ्रूट्स का पानी निकाल दें।
  • भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिक्सर जार में डालें। जार में दूध और चीनी डालकर ब्लैंड कर लें।
  • ब्लैंड करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पेस्ट में बाकी बचा हुआ दूध मिलाएं।
  • इसके बाद शेक को अच्छे से ब्लैंड कर लें। शेक बनाने के लिए आप ठंडे दूध का इस्तेमाल करें।
  • तय समय के बाद आप सर्विंग गिलास लें और इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
  • आपका ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनकर तैयार है। ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह