लाइफस्टाइल

इस कमरे में भूलकर भी न रखें कछुआ, घर में कछुआ रखने के फायदे जानिए

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कछुए को रखना बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि, यह भगवान विष्णु के अवतार का ही एक स्वरूप है। जिनके सहयोग से सागर मंथन से देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। वास्तु-शास्त्र में भी इसका बहुत महत्व है। ऐसा करने से धन लाभ और शत्रुओं का नाश होता है। घर और दुकान के मुख्यद्वार पर कछुए का चित्र लगाने से व्यापार में धन लाभ और सफलता मिलती है। आइए जानें इसे घर में रखने से होने वाले फायदे।

मान्यता है कि, कछुआ काफी लंबे सय तक जीवित रहता है, जिसके चलते इसे घर में रखा जाए तो परिवार के सदस्यों की उम्र काफी बढ़ जाती है। कहते हैं, इसे रखने से घर के सौभाग्य में वृद्धि होती है, इसलिए घर या ऑफिस में इसका होना लाभदायक माना जाता है।

फेंगशुई विज्ञान के मुताबिक, किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य लंबे समय से सही नहीं हो, तो कछुए को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए, इससे लाभ होता है। घर में कछुआ रखने से घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है और गंदी बीमारियां घर में नहीं आती है, क्योंकि, यह नजर दोष खत्म करने का काम करता है।

फेंगशुई के अनुसार, इसे कभी भी बेडरूम में रखने के गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आप इसे बेडरूम में रखते हैं, तो इसका आप पर उल्टा प्रभाव पड़ेगा। जो आपकी सेहत वह घर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें कि कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम स्थान घर का ड्राॅइंंग रूम है। घर पर रखे जाने वाले कछुए का मुंह घर के अंदर होना चाहिए।

ज्योतिषियों की मानें, लाख कोशिश के बाद भी करियर में तरक्की नहीं मिल रही हो, तो आप घर में कछुए को रखें। इसे रखने से एक तो आपके काम में बढ़ोतरी होगी। दूसरा घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?