फेस्टिवल स्किनकेयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Diwali Beauty Preparation: दिवाली से पहले चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए अपनाएं ये 7 आसान तरीके

Festive Skincare Routine: दिवाली पर चेहरा दिखेगा फ्रेश और ग्लोइंग, इसके लिए आखिरी समय में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट कराने की जरूरत नहीं है। जानिए स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के 7 आसान तरीके।

रीता राय सागर

Highlights:

  • दिवाली से पहले त्वचा की सफाई और हाइड्रेशन का रखें ध्यान।

  • सनस्क्रीन और हल्के एक्सफोलिएशन से स्किन को बनाएं हेल्दी।

  • नेचुरल ग्लो के लिए नींद, पानी और संतुलित डाइट भी है जरूरी।

Diwali Skin Care Tips: दिवाली पर हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा फ्रेश, चमकदार और खिला-खिला नजर आए, लेकिन त्योहार की तैयारियों, काम की भागदौड़ और नींद पूरी न होने का असर त्वचा पर भी दिखने लगता है। ऐसे में आखिरी दिन महंगे फेशियल के बजाय पहले से स्किन की देखभाल करना बेहतर है। अगर आप भी दिवाली पर बिना हैवी मेकअप के नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो ये 7 आसान तरीके अपने ब्यूटी रूटीन में जरूर शामिल करें।

चेहरे की सफाई के लिए माइल्ड क्लींजर

फेस क्लीनजिंग

चेहरे पर जमा धूल, पसीना, तेल और मेकअप त्वचा को बेजान दिखाते हैं। इसलिए सुबह और रात को अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें। बहुत ज्यादा बार फेस वॉश करने से बचें।

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर

फेस मॉइस्चराइजर

चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए त्वचा का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। चेहरा धोने के बाद हल्की नम त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं। अपनी स्किन के अनुसार ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड या सेरामाइड्स वाले प्रोडक्ट चुनें।

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

सनस्क्रीन

सनस्क्रीन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। एसपीएफ 30 या उससे अधिक और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। बाहर रहने पर हर दो घंटे में या पसीना आने या चेहरा धोने के बाद दोबारा लगाएं।

डेड स्किन के लिए करें एक्सफोलिएशन

एक्सफोलिएशन

त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमा होने पर सप्ताह में एक बार माइल्ड एक्सफोलिएंट इस्तेमाल कर सकती हैं। सेंसिटिव स्किन होने पर इसे इस्तेमाल न करें। दिवाली से ठीक 1-2 दिन पहले नया केमिकल पील या स्ट्रॉन्ग स्क्रब इस्तेमाल न करें।

चेहरे को दें शीट मास्क से हाइड्रेशन

शीट मास्क

त्योहार से पहले त्वचा को फ्रेश लुक देने के लिए हाइड्रेटिंग शीट मास्क का इस्तेमाल करें। हायलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन वाले मास्क त्वचा में नमी बनाए रखते हैं। मास्क को रातभर चेहरे पर लगाकर न छोड़ें।

आंखों की केयर

आई केयर

कम नींद और थकान के कारण आंखों के आसपास सूजन और थकान होने लगती है। इसके लिए साफ ठंडे कपड़े से कुछ मिनट आंखों के आसपास सिकाई करें। पर्याप्त नींद लें।

डाइट और नींद का रखें ध्यान

हेल्दी डाइट

स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन और नट्स शामिल करें। रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लें।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया