File Photo 
लाइफस्टाइल

ज़्यादा मात्रा में बादाम खाने के नुकसान भी जानिए, जानें क्या हो सकते हैं परिणाम

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह की चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी चीजों में शामिल है 'बादाम'। (Almonds) बादाम एनर्जी का भंडार होता है। इसके सेवन से सेहत दुरुस्त रहती है।  बादाम (Almonds) के एक नहीं बल्कि कई फायदे है। आयुर्वेद में भी इस सुपरफूड को स्वास्थ्य लाभों के लिए जबरदस्त माना गया है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बादाम खाने से वात असंतुलन, नसों में दर्द, लकवा और डीजेनेरेटिव डिजीज से आराम मिल सकता है। बादाम स्पर्म काउंट को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

इसके अलावा, बादाम से ब्लीडिंग, महिलाओं में पीरियड्स, नाक से खून जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इससे याददाश्त भी मजबूत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अधिक मात्रा में बादाम खाने से सेहत को बड़े नुकसान हो सकते हैं। आइए जानें जरूरत से ज्यादा बादाम खाने के नुकसान।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम में विटामिन-E से भरपूर होता है। जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में बादाम खाते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर में विटामिन E अधिक होने पर रक्तस्राव जैसे गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ऐसे लोग जिन्हें सर्दी-खांसी की समस्या है, उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि बादाम कफ दोष को बढ़ा सकता है। खांसी और सर्दी में कफ असंतुलित होता है, ऐसे में बादाम नहीं खाना चाहिए। इसलिए बादाम का सेवन सही तरह से करके इसके भरपूर फायदों का लाभ उठाया जा सकता है।

ज्यादा बादाम खाने से वजन भी बढ़ सकता है। दरअसल, इसमें फैट्स और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। हालांकि बादाम में मोनोसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है, जो हृदय के लिए स्वस्थ होता है। आप अपनी डाइट में सीमित मात्रा में बादाम शामिल कर सकते हैं।

डॉक्टर के मुताबिक, हर दिन कम से कम 5 बादाम और अधिकतम 7-8 से ज्यादा बादाम नहीं खाने चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में बादाम खाने से आंत की सेहत कमजोर हो सकती है। इसकी वजह से गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ सकती हैं और अपच परेशान कर सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह के ब्रेकफास्ट से पहले बादाम खाना सबसे बेहतर होता हैं। दिन की शुरुआत बादाम से करने से पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर रहता है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा