File Photo 
लाइफस्टाइल

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, वरना पड़ सकता है पछताना, ज़रूर जानें

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: बिजी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और बढ़ते स्ट्रेस के कारण इन दिनों कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं जिनमें से डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी हैं। और इसका कोई स्थायी इलाज भी नहीं है। इसे सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है।

यही कारण है कि, एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि शुरुआत में ही डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी की पहचान कर ली जाए तो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। डाइट में कुछ फूड्स से परहेज करके आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रख सकते हैं। तो आइए जानें इस बारे में -

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज होने पर मरीज के ब्लड शुगर में लगतार उतार-चढ़ाव होता है और ऐसा लंबे समय तक होने से उन्हें कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के लक्षण में ज्यादा प्यास लगना, पेशाब आना, वजन कम होना, थकान और कम दिखना आदि शामिल हैं।

तले हुए खाद्य पदार्थों से भी डायबिटीज के मरीजों को परहेज रखना चाहिए। यह भी आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले फैट्स के कारण तले हुए खाने को पचाने में भी समय लगता है जिसके कारण यह लंबे समय तक ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। तले हुए खाने में मौजूद हानिकारक ट्रांसफैट कई और बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत से लोगों को रोजाना सुबह कॉफी या चाय पीने का शौक होता है। ध्यान रहे कि इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसके बजाय आप ब्लैक टी या ग्रीन टी ले सकते हैं। हालांकि, कैफीन अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है, अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको अपने कैफीन का सेवन सीमित करना चाहिए।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को केले,  अंगूर, चेरी और आम का सेवन भी कम करना चाहिए। इन फलों में कार्बोहाइड्रेट्स और चीनी काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है इन फलों का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स भी कहा जाता है। यह शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकते हैं।

सफेद ब्रेड और यहां तक कि सफेद चावल में सिंपल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर द्वारा आसानी से टूट जाते हैं और ग्लूकोज में बदल जाते हैं। इसके अलावा, इनमें थोड़ा फाइबर होता है और फाइबर वास्तव में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। सफेद ब्रेड के मामले में भी ऐसा ही होता है जिसमें केवल मैदा होता है और पास्ता और नूडल्स के साथ भी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG