लाइफस्टाइल

ठंड में अपने हाथों से बनाकर खाएं दाल पालक, जानिए बनाने की विधि और इसकी सामग्री

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत गीताल टीम: सर्दियों के मौसम में कई सारी स्वादिष्ट सब्जियां आती हैं जिनमें से एक पालक भी है। पालक से कई सारी टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं जैसे दाल-पालक, पालक पनीर, पालक कटलेट, पालक कढ़ी, पालक जूस, पालक के पकौड़े आदि। ऐसे में आप डिनर में दाल-पालक (Dal Palak Recipe) बना सकती हैं।  

दाल में पालक डाल कर बनाई गई यह डिश खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसकी खासियत यह है कि आँच पर पकने के बाद भी इसके पौष्टिक तत्व सुरक्षित रहते हैं। गरमा-गरम रोटी के साथ आप इसका स्वाद ले सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी के बारे में

सामग्री

मूंग की दाल - 1 कटोरी

पालक - 1 गुच्छा

टमाटर  - 1(टुकड़ों में कटा हुआ)

जीरा - 1 टीस्पून

हल्दी - 1 टीस्पून

हींग - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून

हरी मिर्च - 3 (लंबी कटी हुई)

प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)

लहसुन की कलियां - 8-10 (बारीक कटी हुई)

नमक - स्वादानुसार

पानी - जरूरत अनुसार

तेल - जरूरत अनुसार

अदरक - 1 छोटा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि

सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर साफ कर लें। फिर पालक को बारीक-बारीक काटकर रख लें।

इसके बाद गैस पर कुकर रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएं। इसके बाद हरी मिर्च डाल दें।

हरी मिर्च डालने के बाद प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मिश्रण को करछी से चलाएं।

जब सारा मिश्रण सुनहरा हो जाए तो कटी हुई पालक डाल दें। मिश्रण को चलाते हुए 5 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।

तय समय के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें। 2 मिनट के बाद मूंग की दाल, टमाटर और  जरा सा नमक डालकर पानी मिलाएं।

मिश्रण को अच्छे से उबलने दें। जब उबाल आए तो कुकर का ढक्कन लगाकर दाल को 2-3 सीटी में पकाएं।

 पूरी तरह से भाप निकलने के बाद ही कुकर का ढक्कन खोल दें। आपकी मूंग दाल पालक बनकर तैयार है। ऊपर से घी डालकर रोटियों के साथ सर्व करें।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो