करी पत्ते का पौधा  (सौ.सोशल मीडिया)
लाइफस्टाइल

करी पत्ते का पौधा बढ़ना हो गया है बंद? बस ये 4 गलतियां सुधार लें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगी नई ग्रोथ

Curry Leaves Plant Fertilizer Tips : अगर करी पत्ते का पौधा बढ़ना बंद हो गया है, तो पानी, धूप, मिट्टी और खाद से जुड़ी 4 गलतियां सुधार लें। इससे कुछ ही दिनों में नई ग्रोथ दिखाई देने लगेगी।

सीमा कुमारी

Curry Leaves Plant Growth: तड़के का स्वाद बढ़ाना हो या सेहत का ख्याल रखना, करी पत्ता या कहें मीठा नीम लगभग हर भारतीय रसोई की जरूरत है। लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि नर्सरी से लाने के बाद उनके करी पत्ते का पौधा सूख जाता है, उसकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।

कई बार लाख कोशिशों के बाद भी पौधा झाड़ीदार या घना नहीं बन पाता। अगर आपका करी पत्ते का पौधा भी नहीं बढ़ रहा है, तो यहां बताए गए नुस्खें को अपनाकर हरा-भरा बना सकते है।

करी पत्ते की ग्रोथ के लिए क्या करें ?

  • धूप न मिलना

करी पत्ते की ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप बहुत जरूरी होता है। करी पत्ते का पौधा नहीं बढ़ने की सबसे बड़ी वजह धूप की कमी होती है। इस पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे सीधी धूप चाहिए।

  • सही गमले का चुनाव

अगर करी पत्ते का पौधा कई सालों से एक ही छोटे गमले में लगा है, तो जड़ों को फैलने की जगह नहीं मिलती। ऐसे में आपको सही गमले का चुनाव करना चाहिए। ऐसे में हर 2 से 3 साल में पौधे को बड़े गमले में लगाना बेहतर होता है इससे जड़ों को पर्याप्त जगह मिलती है और पौधा दोबारा तेजी से बढ़ने लगता है।

  • जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें

कई बार लोग पौधे को हेल्दी रखने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी दे देते हैं। इससे मिट्टी लगातार गीली रहती है और जड़ों में सड़न शुरू हो सकती है। करी पत्ते के पौधे को तभी पानी दें जब मिट्टी की ऊपरी 1 से 2 इंच परत सूख जाए।

साथ ही, गमले में पानी निकालने के लिए ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए और मिट्टी हल्की व अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए।

  • प्रूनिंग और हार्वेस्टिंग का सही तरीका

पौधे को घना बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट उसकी कटाई-छंटाई में छिपा है।टॉप लीव्स की पिंचिंग- करी पत्ते के पौधे की सबसे ऊपरी पत्तियों को समय-समय पर तोड़ते रहें। इससे पौधे की सीधी लंबाई रुकती है और साइड से नई, मोटी शाखाएं निकलती हैं।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास के बाद भी टूटा सपना, जानें कैसा रहा पूर्व राष्ट्रपति का सियासी सफर

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह