कोलेजन की पोटली (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है कोलेजन की पोटली, जानिए इसे बनाने का आसान तरीका

Homemade Collagen Potli At Home: अगर शरीर में कोलेजन की मात्रा बराबर है तो, इसकी पूर्ति होने पर यह झुर्रियों को कम करने का काम करता है। चेहरे की चमक बनाएं रखने में कोलेजन अहम भूमिका निभाती है।

दीपिका पाल

Collagen Boosting Remedies: हमारे शरीर में सभी अंगों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसमें ही कोलेजन प्रोटीन की बात हम कर रहे है यह हमारी हड्डियों से लेकर मसल्स और नाखूनों के लिए जितना जरूरी होता है उतना ही यह त्वचा में जान डाल देता है। अगर शरीर में कोलेजन की मात्रा बराबर है तो, इसकी पूर्ति होने पर यह झुर्रियों को कम करने का काम करता है।

बढ़ती उम्र के साथ कोलेजन की कमी होने लगती है इस वजह से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स शुरू होती है।कम उम्र में ही आपके फेस पर महीन लाइनें, डलनेस, और झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। इसके लिए डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना जरूरी होता है। आज हम आपको कोलेजन का लेवल बढ़ाने के लिए ऐसे ही कोलेजन पोटली बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।

जानिए कितनी कारगर है यह पोटली

ब्लड सर्कुलेशन और कोलेजन डैमेज को रोकने में कोलेजन की पोटली मदद करती है। चेहरे की चमक बनाएं रखने में कोलेजन अहम भूमिका निभाती है। अलावा सही स्किन केयर आपके फेस की कोशिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन और कोलेजन डैमेज को रोकने में हेल्पफुल होती है। आपको हम कोलेजन की पोटली बनाने के बारे में बता रहे है।

क्या चाहिए सामग्री

2 चम्मच गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां (फ्रेश या सूखी कैसी भी ले सकते हैं), 1 चम्मच सूखे हुए आंवला के टुकड़े, 1 पिंच चाहिए आपको केसर के धागे तकरीबन 10 से 12. इसके अलावा 1 चम्मच मुलेठी का पाउडर ले लें. अब जान लें कैसे बनाएं कोलेजन पोटली.

ऐसे बनाएं कोलेजन पोटली

आपको ये पोटली बनाने के लिए छोटा सा मलमल का कपड़ा चाहिए होगा या फिर कोई साफ हल्का कॉटन का कपड़ा ले लें. गुलाब की पंखुड़ियों से लेकर आंवला और केसर तक सारे इनग्रेडिएंट्स को आप इस कपड़े में रखें और फिर ऊपर से गांठ लगा दें या फिर किसी पतली डोरी से कसकर बांध दें. इस पोटली को आपको एक एयरटाइट कंटेनर में कम से कम 15 दिन तक रखना है।

किस तरह करें इस्तेमाल

आप इस कोलेजन की पोटली को बनाकर इसे आसान तरीके से इस्तेमाल कर सकते है जो इस प्रकार है...

  • इस पोटली को यूज करने का पहला और सिंपल तरीका है कि इसे हल्का सा गर्म करें और जब ये गुनगुनी रह जाए तो फिर अपने फेस पर दो से तीन मिनट तक हल्के-हल्के दबाते हुए सिकाई करें।
  • दूसरा तरीका है कि आप इस पोटली को हल्के गर्म पानी या फिर गुनगुने दूध में भिगों और दो तीन मिनट तक रखें. इसके बाद आप फेस पर इसे जेंटली हल्के-हल्के प्रेस करें या फिर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • पोटली का जो हर्बल एसेंस आपके फेस पर गया है उसे कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए ऑब्जर्व होने दें यानी मसाज के बाद फेस को तुरंत क्लीन करें, बल्कि 10 से 15 मिनट के बाद फेस को हल्के गुनगुने पानी से धोएं या फिर किसी नमी वाले कपड़े से साफ कर लें।

जानिए कैसे मिलता है फायदा

यहां पर कोलेजन की पोटली का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते है। गुलाब के फूल की पत्तियों का इस्तेमाल स्किन को हाइड्रेट करते हैं और फ्रेश, ठंडा बनाए रखने में मदद करते हैं. आंवला विटामिन सी का नेचुरल सोर्स माना गया है। इसके अलावा ये कोलेजन बूस्ट करने में हेल्पफुल है. केसर में कई बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं जो त्वचा की डलनेस को दूर करके कॉम्प्लेक्शन को भी ब्राइट करते हैं। स्किन की सभी समस्याओं से राहत देने के लिए कोलेजन की पोटली कारगर होती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन