लाल साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियां हमेशा क्लासिक और फेस्टिव लुक देती हैं। खासकर सिल्क, बनारसी या जरी वाली लाल साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियां हाथों की खूबसूरती को और उभारती हैं। पीली साड़ी के साथ हरी चूड़ियों का कॉम्बिनेशन खासतौर पर पूजा और त्योहारों के लिए खूबसूरत लगता है। पीले और हरे रंग का कंट्रास्ट लुक को फ्रेश और ट्रेडिशनल बनाता है।पिंक साड़ी या सूट के साथ उसी रंग की चूड़ियां मोनोटोन लुक देती हैं। अगर आउटफिट हल्का गुलाबी है तो डार्क पिंक या रानी रंग की चूड़ियां पहनकर हाथों को थोड़ा ज्यादा उभारा जा सकता है।अगर किसी एक रंग की चूड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो लाल और गोल्डन चूड़ियों का मिक्स ट्राई करें। यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल साड़ी, लहंगे और एथनिक सूट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।ब्लू लहंगे के साथ सिल्वर चूड़ियां खासकर तब खूबसूरत लगती हैं जब आउटफिट पर सिल्वर वर्क, सीक्विन या स्टोन वर्क हो। नेवी ब्लू से लेकर रॉयल ब्लू तक, सिल्वर चूड़ियां पूरे लुक को एलिगेंट टच देती हैं।काली साड़ी के साथ लाल चूड़ियां एक क्लासिक कॉम्बिनेशन हैं। खासकर ब्लैक साड़ी में अगर गोल्डन या रेड बॉर्डर हो, तो लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन की कुछ चूड़ियां मिलाकर पहनी जा सकती हैं।