घर में चाहिए रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, तो बनाएं चिली पनीर, मुंह रखते ही बोलेंगे वाह-वाह (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

घर में चाहिए रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, तो बनाएं चिली पनीर, मुंह रखते ही बोलेंगे वाह-वाह

अगर आप वीकेंड पर कुछ स्पेशल या रेस्टोरेंट जैसा स्वाद ढूंढ रहे हैं, तो घर में चिली पनीर बना सकते हैं। इसका स्वाद मजेदार होगा। साथ ही घर आए मेहमान भी आपकी तरीफ करें और इसकी रेसिपी पूछेंगे।

स्नेहा मौर्या

नवभारत डेस्क: अगर आप वीकेंड पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद ढूंढ रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं। ऐसे में आज हम आपको घर में आसानी से बनने वाली स्वादिष्ट डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।

आप घर में चिली पनीर बना सकते हैं। यह एक लोकप्रिय भारतीय चाइनीज फ्यूजन डिश है, जो तीखपन और स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जाना जाता है। यह डिश उन लोगों के लिए एकदम बेहतरीन है जो लोग सबसे ज्यादा मसालेदार खाना पसंद करते हैं। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है। साथ ही बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इतना ही नहीं, इसे आप घर आए मेहमानों के सामने भी सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं पनीर चिली बनाने की विधि....

बनाने की सामग्री

200 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)

2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

3-4 कली लहसुन (बारीक कटी हुई)

1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)

2 टेबलस्पून सोया सॉस

1 टेबलस्पून सिरका

1 टेबलस्पून लाल मिर्च सॉस

2 टेबलस्पून टोमैटो केचप

1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर

2 टेबलस्पून पानी

तलने के लिए तेल

स्वादानुसार नमक

स्वादानुसार काली मिर्च

गार्निश के लिए हरा प्याज

बनाने का तरीका

चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें। फिर उसमें पनीर के क्यूब्स को सुनहरा होने तक तल लें।

इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल कर रख लें। अब उसी पैन में थोड़ा सा तेल डालकर प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को सुनहरा होने तक भून लें।

फिर इसमें सोया सॉस, सिरका, लाल मिर्च सॉस, टोमैटो केचप, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब एक छोटे बाउल में कॉर्नफ्लोर और पानी को मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।

अब पैन में कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इसे तब तक पकाएं जब तक कि सॉस गाढ़ा न हो जाए।

फिर इसमें तला हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद गैस बंद कर दें और हरे प्याज से तैयार चिली पनीर को गार्निश करें।

बस अब आपका गरमागरम पनीर चिली तैयार करें। आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें और उसका आनंद लें।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां