File Photo 
लाइफस्टाइल

हरतालिका तीज पर 'इस' विशेष मंत्र का करें जाप, विवाह से जुड़ी सभी संकटों का हो जाएगा समाधान

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

'हरतालिका तीज' (Hartalika Teej) आज यानी 30 अगस्त, मंगलवार को है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना के लिए रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं  मनचाहा और योग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत  रखती हैं।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, अगर कन्या के विवाह में विलंब हो रहा है, अच्छा रिश्ता नहीं आ रहा है या रिश्ता होते-होते अटक जाता है, जैसा वर चाहते हैं, वैसा नहीं मिल रहा है, तो हरितालिका तीज के दिन मां गौरी और शिवजी की पूजा करने से आपकी ये सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बस जरूरत है सही उपायों को सही तरीके से करने की और मां गौरी को खुश करने की। आइए जानें उन उपायों के बारे में।

यदि आपकी लड़की विवाह योग्य है और आप उसके लिए कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो उससे कहिए कि इस दिन वह शिव-गौरी मंदिर में जाएं और भगवान शिव और माता गौरी पर दो पान और दो सुपारी के जोड़े चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही शुभ फल प्राप्त होंगे।

लड़की के लिए रिश्ते तो आ रहे हैं, लेकिन अच्छे रिश्ते नहीं आ रहे हैं। जैसा आप चाहते हैं, वैसा रिश्ता नहीं आ रहा है। तो इस दिन से शुरू करके रोज जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग और मां गौरी पर चढ़ाएं। साथ ही गाय को हरा चारा भी खिलाएं। जल्दी ही अच्छे  रिश्ते आने लगेंगे।

आपका दाम्पत्य जीवन हमेशा सुखी और खुशहाल रहे, इसके लिए आपको गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।  

अगर विवाह नहीं हो रहा है, तो हरतालिका तीज के दिन पार्थिव शिवलिंग बनाकर 21 बेलपत्र चढ़ाएं। पूजा के बाद शिवलिंग को बेल के पेड़ के नीचे रख दें। इसके बाद देवी कात्यायिनी के विवाह मंत्र कात्यायिनी महामाये महायोगिनीधीश्वरी नन्द गोपसुतं देवी पतिं में कुरु ते नमः का 108 बार जाप करें।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा