Celebrity Skincare Secrets: फिल्मी सितारों की चमकती और दमकती त्वचा देखकर अक्सर लड़कियों को उनके जैसी त्वचा पाने की इच्छा होती है। मन में सवाल आता है कि आखिर उनकी खूबसूरती का राज क्या है। महंगे प्रोडक्ट और प्रोफेशनल ट्रीटमेंट के अलावा सेलिब्रिटी ब्यूटी रूटीन में कुछ ऐसे आसान तरीके भी शामिल होते हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाकर कोई भी ग्लोइंग स्किन पा सकता है।
खूबसूरत त्वचा के लिए स्किन को मॉइस्चराइज रखना बेहद जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने के साथ अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। त्वचा विशेषज्ञ भी रोजाना पर्याप्त पानी और नमी बनाए रखने पर जोर देते हैं।
धूप त्वचा के लिए समय से पहले उम्र बढ़ने और दाग-धब्बों की एक बड़ी वजह बन सकती है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय ही नहीं, बल्कि दिन के समय नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। स्किन एक्सपर्ट के अनुसार सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव त्वचा की देखभाल का अहम हिस्सा है।
हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी सेलिब्रिटी का पूरा स्किन केयर रूटान बिना सोचे अपनाना सही नहीं है। अपनी त्वचा तैलीय, शुष्क या संवेदनशील है, इसके अनुसार प्रोडक्ट का चयन करें। व्यक्तिगत जरूरत के मुताबिक बनाई गई स्किन केयर रूटीन स्किन के लिए अधिक फायदेमंद हो सकती है।
स्किन पर जमी डेड स्किन को हटाने के लिए हल्की एक्सफोलिएशन मददगार हो सकती है। हालांकि इसे जरूरत से ज्यादा करने से त्वचा में जलन और रूखापन हो सकता है। इसलिए अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करें।
विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की देखभाल में काफी लोकप्रिय हैं। ये मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करने में मदद करते हैं। संतुलित आहार में फल और सब्जियां शामिल करना भी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।
सेलिब्रिटी ब्यूटी रूटीन का एक बड़ा हिस्सा कम मेकअप में भी चेहरे को निखरा हुआ दिखाना है। बेला हदीद से लेकर आलिया भट्ट तक मिनिमल मेकअप ट्रेंड को ही फॉलो करती है। इसके लिए चेहरे पर हल्का बेश, हल्का ब्रॉन्जर और न्यूड लिप शेड बेहतर काम करता है।
अगर आप लंबे समय तक मेकअप को फ्रेश रखना चाहती हैं, तो सही तरीके से तैयार त्वचा और सेटिंग स्प्रे मदद कर सकते हैं। वोग के अनुसार, सभी सेलिब्रिटी मेकअप को फ्रेश दिखाने के लिए सेटिंग स्प्रे को अपने मेकअप रूटीन में शामिल करती हैं।