ताज़गी भरी और ख़ूबसूरत त्वचा के लिए कोरियन ब्यूटी टिप्स मानी जाती है बेहतरीन, स्किन बनेगी जवां

स्किन की ब्यूटी और चमक बढ़ाने के लिए आजकल कोरियन ब्यूटी टिप्स काफी पसंद किया जा रहा है। इससे चेहरे से दाग-धब्बे मिट जाते है। आइए यहां जानते है कोरियन ब्यूटी टिप्स के बारे में।
ताज़गी भरी और ख़ूबसूरत त्वचा के लिए कोरियन ब्यूटी टिप्स मानी जाती है बेहतरीन, स्किन बनेगी जवां
कोरियन स्किनकेयर टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मौजूदा समय में कोरियाई ग्लास स्किन एक ट्रेंड बन चुका है, जिसे पाने की चाहत हर किसी के दिल में है। खासकर, महिलाओं एवं लड़कियों को। कोरियाई ग्लास स्किन ऐसी होती है, जो बिलकुल ग्लोइंग, स्मूद और साफ-सुथरी दिखती है, जैसे उसमें कोई धब्बा या फोल्ड न हो।

आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा ऐसी दिखे, तो आपको कोरियाई स्किनकेयर रूटीन को जरूर अपनाना चाहिए। यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ कोरियाई स्किन केयर टिप्स बताए जा रहे हैं जो चेहरा निखारने के साथ ही उसे बेदाग और चमकदार भी बनाता है।

क्या है कोरियन स्किनकेयर टिप्स

आई क्रीम

कोरियाई लोग स्किनकेयर के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करती है। कोरियाई स्किन केयर एक्सपर्ट्स के अनुसार, आई क्रीम लगाने पर स्किन केयर पूरा होता है। इससे अंडर आई डार्क सर्कल्स और आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियां भी दूर हो जाती है।

राइस वाटर

कोरियाई लोग स्किनकेयर के लिए राइस वाटर का ज्यादा इस्तेमाल करते है। चावल के पानी को चेहरे पर कई तरह से लगाया जा सकता है। चावल को भिगोकर रखें और इसके पानी को छानकर अलग निकाल लें।

इस पानी को फेस टोनर की तरह लगा सकते हैं। फेस पैक बनाने में इस पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर सुबह शाम चेहरा धोने के लिए भी चावल का पानी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें-नारियल तेल के साथ लगा लें ये चीजें, निखर उठेगी त्वचा

एक्सफोलिएशन

कोरियन स्किन केयर में एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब भी एक अहम हिस्सा होता हैं। चेहरा एक्सफोलिएट करने पर डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं और चेहरे पर नजर आने वाली गंदगी और मैल भी हट जाते हैं। 1 से डेढ़ मिनट के लिए ही स्क्रब को चेहरे पर मला जाता है और फिर पानी से चेहरा धो लेते हैं।

सनस्क्रीन

यूवीए और यूवीबी किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाई जाती है. कोरियन स्किन केयर में सनस्क्रीन का खूब इस्तेमाल होता हैं। जो लोग पिग्मेंटेशन से परेशान हैं वे घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगा सकते हैं।

टोनर

स्किन केयर में टोनर का इस्तेमाल करने पर चेहरे के ओपन पोर्स कम होने में मदद मिलती हैं। ओपन पोर्स से स्किन का पीएच बैलेंस भी होता हैं। कोरियाई लोग टोनर को चेहरे पर रूई से घिसते नहीं हैं बल्कि उसे डैब-डैब करके यानी हल्की थपथपी देकर लगाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com