इको फ्रेंडली दिवाली (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

इन बेहतरीन आइडियाज से मनाएं इको फ्रेंडली दिवाली, फीका नहीं पड़ेगा आपके त्योहार का जश्न

Eco Friendly Diwali Celebrations: सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली आने में कुछ दिन शेष बच गए है। आप कुछ ईको फ्रेंडली आइडियाज के साथ ही दीवाली के उत्साह को सेलिब्रेट कर सकते है।

दीपिका पाल

Diwali Celebration Ideas: नवरात्रि के बाद से त्योहारों की झड़ी लग गई है जहां पर हर जश्न को लोग धूमधाम से मना रहे है। सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली आने में कुछ दिन शेष बच गए है। इस त्योहार के लिए लोगों ने तैयारियां और घरों की सफाई शुरु कर दी है। दीवाली के लिए लोग बाजार से सजावट,कपड़ों,मिठाइयों और कई चीजों की खरीदारी शुरु कर देते है। यहां पर दीवाली के जश्न के लिए लोग सजावट और रोशनी में जमकर पैसा बहाते है जो सही नहीं है।

अगर हम खुशी से त्योहार का जश्न मनाना चाहते है तो ईको फ्रेंडली दीवाली है ना। आप कुछ ईको फ्रेंडली आइडियाज के साथ ही दीवाली के उत्साह को सेलिब्रेट कर सकते है।

इन तरीकों से आप दिवाली को मनाएं इको फ्रेंडली

यहां पर आपको कुछ आइडियाज की जानकारी दे रहे है जिसके जरिए आप दिवाली के जश्न को इको फ्रेंडली माहौल दे सकते है।

1- दीपों का करें उपयोग

दीवाली के जश्न को मनाने के लिए आप दीपों का उपयोग करें। परंपरा के अनुसार, दीवाली के मौके पर रोशनी का प्रतीक दिया ही होता है।पारंपरिक मोमबत्तियाँ और प्लास्टिक के दीपक पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं यह शोबाजी का हिस्सा होते है लेकिन पारंपरिक मिट्टी के दीपों में त्योहार की संस्कृति और पर्यावरण की कुशलता शामिल होती है।

2-रंगों और फूलों से बनाएं रंगोली

दिवाली के खास मौके पर आप नेचुरल रंग या फिर फूलों से रंगोली बना सकते है। दीवाली के मौके पर खुशी के रंग को आप रंगोली के माध्यम से बिखेर सकते है। आप गुलाब,गेंदा,हल्दी और कई तरह का फूलों का उपयोग कर सकते हैं.इसके अलावा हल्दी,कुमकुम या कॉफी पाउडर का उपयोग कर भी रंगोली बना सकते हैं।

3-पटाखों से बनाएं दूरी

दीवाली का जश्न हर कोई खुशी से मनाते है जिसके लिए पटाखों को जलाते है। पटाखे जलाना सेहत के लिए सही नहीं होता है दरअसल प्रदूषण की वजह से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। पटाखों का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें या केवल इको-फ्रेंडली पटाखों का ही चयन करें।

4- पुरानी चीजों से बनाए सजावट का सामान

आप घर में मौजूद पुरानी चीजों के इस्तेमाल के साथ सजावट का सामान बना सकते है।आप दरवाजे के लिए तोरण बाजार से आर्टिफिशल लाने की बजाय घर पर फूलों से बना सकते हैं या फिर घर पर मौजूद वेस्ट कागज या कपड़ों को उपयोग सजावट का सामान बनाने के लिए कर सकते हैं।

5-पेपर बैग का इस्तेमाल, प्लास्टिक को कहें ना

आप घर में किसी सामान को लाने के लिए पेपर बैग का इस्तेमाल करें। दिवाली के दिन लोग एक दूसरे के घर पर मिठाई और उपहार लेकर जाते हैं.ऐसे में आप इन चीजों को लिए प्लास्टिक के बैग की जगह पर पेपर बैग या हैंडमेड पेपर का इस्तेमाल करें।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र