रक्षा बंधन गिफ्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Brother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान

Brother Gift Ideas In Budget: रक्षा बंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार और अपनापन जताने का खास मौका भी है। बहन ही क्यों भाई को भी दीजिए राखी पर प्यारा सा तोहफा।

रीता राय सागर

Best Brother Gift Ideas For Raksha Bandhan: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ अपने बीच के रिश्तों में सुरक्षा और खुशहाली की कामना करती है।

लेकिन जब भी राखी पर तोहफे की बात आती है, तो हर बार बहन को ही तोहफा दिया जाता है। इस बार आप अपने भाई को भी उपहार में कुछ देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। भाई को उसकी पसंद और जरूरत के हिसाब से कोई उपयोगी गिफ्ट देकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। यहां जानिए कुछ ऐसे बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज, जो आपके भाई को जरूर पसंद आएंगे।

स्मार्ट गैजेट्स

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्ट बैंड, ब्लूटूथ स्पीकर, मोबाइल स्टैंड या पावर बैंक जैसे छोटे टेक गैजेट्स शानदार विकल्प हो सकते हैं। ये रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी काम आते हैं।

रक्षा बंधन गिफ्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)

परफ्यूम या ग्रूमिंग किट

अच्छी क्वालिटी का परफ्यूम, ट्रिमर, स्किनकेयर या ग्रूमिंग किट ऐसा गिफ्ट है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर व्यक्ति करता है। यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहद उपयोगी भी होता है।

फिटनेस एक्सेसरीज

अगर आपके भाई को जिम या फिटनेस का शौक है, तो स्टील वॉटर बॉटल, जिम ग्लव्स, रेजिस्टेंस बैंड, योगा मैट या प्रोटीन शेकर्स जैसे गिफ्ट बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

रक्षा बंधन गिफ्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)

किताबें

पढ़ने के शौकीन भाई के लिए उनकी पसंदीदा किताब, बेस्टसेलर नॉवेल या मोटिवेशनल बुक एक यादगार और अर्थपूर्ण गिफ्ट बन सकती है।

गिफ्ट कार्ड

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या खरीदें, तो किसी पसंदीदा ब्रांड या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म का गिफ्ट कार्ड देना सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प है। इससे आपका भाई अपनी पसंद का कुछ भी खरीद सकता है।

स्टाइलिश वॉलेट

लेदर वॉलेट या कार्ड होल्डर ऐसा गिफ्ट है, जो हमेशा काम आता है और हर उम्र के लोगों को पसंद भी आता है और इसकी जरूरत भी हर किसी को होती है।

रक्षा बंधन गिफ्ट्स (फोटो.सोशल मीडिया)

 कॉफी मग या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

भाई के नाम, फोटो या किसी खास मैसेज वाला कॉफी मग, कुशन या फोटो फ्रेम एक इमोशनल और यादगार गिफ्ट बन सकता है।

स्मार्टवॉच या एक्सेसरीज

अगर आपका बजट थोड़ा अधिक है, तो स्मार्टवॉच, सनग्लासेस या कैप जैसे फैशन एक्सेसरीज भी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM