Breastfeeding Bra Tips: मां बनना जितना खूबसूरत अहसास है, उतना ही अधिक शरीर में होने वाले बदलाव तकलीफ देते हैं। हालांकि इसे समझना ज्यादा जरूरी है। डिलीवरी के बाद स्तनों का आकार बदलना, दूध भरने के कारण भारीपन महसूस होना और संवेदनशीलता बढ़ना सामान्य बात है।
ऐसे में एक सही नर्सिंग ब्रा का चुनाव इनसे थोड़ी राहत देने का काम कर सकता है। सिर्फ आराम के लिए नहीं, बल्कि स्तनों की बेहतर देखभाल और आसान ब्रेस्टफीडिंग के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों के अनुसार, गलत साइज़ या गलत फैब्रिक की ब्रा असहजता, त्वचा में जलन और दूध पिलाने में समस्या पैदा कर सकती है।
नर्सिंग ब्रा खासतौर पर स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए डिजाइन की जाती है। इसमें ऐसे कप होते हैं, जिसमें अलग से आसानी से खोलने की व्यवस्था होती है, जिससे बच्चे को दूध पिलाना आसान हो जाता है। यह सामान्य ब्रा की तुलना में अधिक सपोर्ट देती है और स्तन पर अनावश्यक दबाव नहीं डालती।
डिलीवरी के बाद स्तनों का आकार दिनभर में कई बार बदल सकता है, क्योंकि दूध भरने और खाली होने से उनका आकार घटता-बढ़ता रहता है।
स्तनों को पर्याप्त सपोर्ट देती है।
पीठ, कंधों और गर्दन पर दबाव कम करती है।
त्वचा पर रगड़ और जलन से बचाती है।
दूध पिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाती है।
दिनभर आरामदायक महसूस कराती है।
प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद पुराने साइज की ब्रा फिट नहीं भी हो पाती है। इसलिए नया साइज़ मापकर ही ब्रा खरीदें। बहुत टाइट या बहुत ढीली ब्रा दोनों ही असुविधाजनक हो सकती हैं।
कॉटन या मॉइस्चर-विकिंग फैब्रिक त्वचा को सूखा और आरामदायक रखने में मदद करता है। सिंथेटिक कपड़ों से पसीना और जलन की समस्या हो सकती है।
चौड़ी स्ट्रैप्स और चौड़ा अंडरबैंड स्तनों का वजन बेहतर तरीके से संभालते हैं और कंधों पर दबाव कम करते हैं।
ऐसी नर्सिंग ब्रा चुनें, जिसके कप एक हाथ से आसानी से खोले जा सकें। इससे सार्वजनिक स्थानों या यात्रा के दौरान भी स्तनपान कराना सुविधाजनक होता है।
शिशु के जन्म के शुरुआती महीनों में वायरलेस नर्सिंग ब्रा अधिक आरामदायक होती है क्योंकि यह स्तनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालती।
अगर स्तनों में भारीपन या दूध के रिसाव की समस्या रहती है, तो रात में हल्की, बिना वायर वाली सॉफ्ट नर्सिंग ब्रा पहनना आरामदायक हो सकता है। हालांकि यह पूरी तरह आपकी सुविधा और जरूरत पर निर्भर करता है।
सही नर्सिंग ब्रा दूध का उत्पादन नहीं बढ़ाती, लेकिन यह स्तनपान को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बना सकती है। दूध बनने की प्रक्रिया मुख्य रूप से हार्मोन, बच्चे के बार-बार स्तनपान करने और मां के पर्याप्त पोषण व हाइड्रेशन पर निर्भर करती है।
बच्चे को उसकी भूख के अनुसार स्तनपान कराएं।
दिनभर पर्याप्त पानी और पौष्टिक आहार लें।
ब्रा को नियमित रूप से साफ रखें।
अगर स्तनों में तेज दर्द, लालिमा, गांठ या बुखार हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यदि सही साइज़ चुनने में परेशानी हो, तो प्रोफेशनल ब्रा फिटिंग या लैक्टेशन एक्सपर्ट की सलाह लें।