स्किन के लिए फायदेमंद है पान के पत्ते (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

पान के पत्तों से मिलेगी दमकती और खूबसूरत त्वचा, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

Paan Skin Care: कई लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में पान चबाना पसंद करते है। इसे आयुर्वेद में एक अद्भुत औषधि भी माना गया है,लेकिन इन पत्तों का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।

सीमा कुमारी

Paan ka patta: चाहे कोई भी मौसम हो। हर मौसम में स्किन की ख़ास ख्याल रखने की जरूरत होती है। लेकिन जब हम बिना सोचे-समझे अपनी त्वचा यानी स्किन पर कुछ भी लगा लेते हैं, तो चेहरे की चमक गायब हो जाती है। ऐसे में त्वचा की रंगत बरकरार रखने के लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते है।

आपको बता दें,पान के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। इसलिए, लोग चेहरे को ठंडा रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते है। आप इसे अलग-अलग तरीकों से लगाकर त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकते है। आइए जानते है इसके फायदे और लगाने के तरीके।

स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद है पान के पत्ते

काले धब्बों को कम करता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या फुंसियाँ सूखने के बाद काले धब्बे छोड़ जाते हैं। इसके लिए हम तरह-तरह की क्रीम आज़माते हैं। लेकिन इसकी बजाय, पान के पत्ते को शहद के साथ मिलाकर लगाएँ। इससे आपकी त्वचा पर यह समस्या कम होगी। साथ ही, आपको बाज़ार से मिलने वाली केमिकल वाली क्रीम लगाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे चेहरा साफ़-सुथरा दिखेगा। आप चाहें तो पहले पैच टेस्ट करके इस तरह के उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।

त्वचा को गोरा करने में काम करता है

आपको बता दें, पान के पत्ते का इस्तेमाल केवल काले धब्बों को कम करने के अलावा, चेहरे की रंगत यानी गोरा करने में काम करता हैं। इसके लिए आपको पान के पत्ते को पीसकर पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद इसका पानी निचोड़कर बेसन में मिला लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से चेहरा साफ़ हो जाएगा।

पान के पत्ते मुंहासों को कम करते हैं

जैसा की आप जानते है कि, गंदगी और चिपचिपाहट के कारण चेहरे पर अक्सर पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है। साथ ही यह समस्या हमारी बदलती जीवनशैली के कारण भी होती है।

ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा पर पान के पत्ते का इस्तेमाल करें। विशेषज्ञ भी इसे लगाने की सलाह देते हैं। इसके लिए आपको पान के पत्ते को पानी से साफ करना होगा। इसके बाद इसे मिक्सी में पीस लें।

फिर इसका पेस्ट निकालकर पानी को अच्छी तरह छान लें। इसके बाद इसे कॉटन पैड से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से पिंपल्स की जलन कम होगी। साथ ही त्वचा साफ नजर आएगी।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना