मुल्तानी मिट्टी (साभार. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका

Multani Mitti Uses: गर्मी के मौसम में यदि आप भी अपने चेहरे को चमकाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको मुल्तानी मिट्टी के 5 फेसपैक के बारे में बता रहे हैं।

रीता राय सागर

Multani Mitti Benefits: गर्मियों में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है, लेकिन खूबसूरत दिखने की होड़ से बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को अंदर से पोषण दें और सुंदर बनाएं। चेहरे पर निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बेहद पुराना और कारगर उपाय है।

मुल्तानी मिट्टी में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोखने, टैनिंग और सनबर्न के लिए अच्छा होता है। इससे स्किन साफ, स्वस्थ और मुलायम होती है। गर्मियों में अपने स्किन केयर में इसे शामिल करके आप भी कमाल का निखार पा सकती हैं।

मुल्तानी मिट्टी के फायदे (Multani Mitti Ke Fayde For Face)

  • डैमेज स्किन हील होती है

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से त्वचा गहराई से हाइड्रेट होती है। गर्मियों में धूल, मिट्टी और पसीना से डैमेज स्किन को हील करने में भी मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल मदद करता है। ये मिश्रण सर्दियों में चेहरे की पपड़ी को भी हटाता है। इससे स्किन पहले से ज्यादा चमकदार होती है।

  • झाइयों को दूर करता है

मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर लगाने से झुर्रियां व  फाइन लाइंस कम होते हैं। सप्ताह में 2 बार मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरे की झाइयां, झुर्रियां और फाइन लाइन्स घटते हैं। अगर आपके चेहरे पर झाइयां हैं, तो मुल्तानी मिट्टी को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

  • स्किन टोन एक समान बनाता है

मुल्तानी मिट्टी से बने फेसपैक से पैचेज, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन हल्के होने लगते हैं। खास बात ये है कि मुल्तानी मिट्टी ऑयली, ड्राई और सेंसेटिव स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

  • पोर्स को भी करता है क्लीन

मुल्तानी मिट्टी स्किन के पोर्स को साफ करती है। इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की परेशानी दूर होती है। मुल्तानी मिट्टी के पोषक तत्व ड्राई और डेड स्किन को हटाने में भी मददगार है। इससे गर्मियों में स्किन मुलायम और पहले से ज्यादा सॉफ्ट बनती है।

मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक (Multani Mitti Face Pack For Glowing Skin)

  • मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेसपैक

मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिक्स करना है। इसका पेस्ट बनाकर इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। इससे चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल बाहर निकल जाएगा और चेहरा निखार उठेगा।

मुल्तानी मिट्टी फेसपैक (फोटो. पिंटरेस्ट)
  • मुल्तानी मिट्टी और दही फेसपैक

मुल्तानी मिट्टी और दही दोनों ही कूलिंग एजेंट की तरह काम करते हैं। दोनों आपके चेहरे को दमकाने में मदद करेंगे। इसके लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें। इसके बाद उसमें दो चम्मच दही मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। इससे त्वचा में नमी आती है और टैनिंग दूर होती है।

  • मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेसपैक

इस मिश्रण को तैयार करने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। सिर्फ इससे पेस्ट नहीं बन सकता, इसलिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। नींबू का रस सभी को सूट नहीं करता है, इसलिए इस पैक के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

  • मुल्तानी मिट्टी, दूध व हल्दी का फेसपैक

यदि चेहरे पर दाग-धब्बे से परेशान हैं, तो आप बेझिझक इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी और दूध मिक्स करके उसका पेस्ट तैयार करना है। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर धो दें। इससे चेहरे की रंगत निखरेगी और नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

  • मुल्तानी मिट्टी व एलोवेरा फेसपैक

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच एलोवेरा जेल को 1 कटोरी में मिलाकर तैयार कर लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इस मिश्रण में आप गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। एक क्रीमी पेस्ट तैयार करने के बाद इसे 2 से 3 मिनट के लिए रेस्ट करने दें। अब साफ चेहरे पर ऊपर की ओर स्ट्रोक में ब्रश से पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद फेस पैक को धो लें।

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान