गर्मियों में फायदेमंद होती है लौकी की सब्जी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

शरीर को हाईड्रेट रखने में मददगार होती है लौकी, इस फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

गर्मियों में सबसे ज्यादा खाएं जाने वाली सब्जियों में खीरा और ककड़ी का नाम आता है लेकिन आपके लिए लौकी भी फायदेमंद हो सकती है। आखिर लौकी कितनी और कैसे फायदेमंद होती है।

दीपिका पाल

Summer Healthy Food: गर्मियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में अपनी सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। गर्मियों में अक्सर शरीर में पसीना निकलने की वजह से पानी की कमी हो जाती है इसके लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है।

गर्मियों में सबसे ज्यादा खाएं जाने वाली सब्जियों में खीरा और ककड़ी का नाम आता है लेकिन आपके लिए लौकी भी फायदेमंद हो सकती है। आखिर लौकी कितनी और कैसे फायदेमंद होती है चलिए जान लेते है इसके बारे में...

इन पोषक तत्वों से भरपूर होती है लौकी

यहां पर लौकी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कैलोरी और सैचुरेटेड फैट काफी कम मात्रा में होता है। यहां पर कहा जाता है कि,  लौकी के बीज के अंदर गुण पाए जाते है इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर के लिए हेल्दी होते है।

क्या होते है लौकी के सेवन के फायदे

यहां पर लौकी के सेवन के कई तरह के फायदे होते है जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे...

1- गर्मियों के मौसम में लौकी की सब्जी का सेवन करना चाहिए यह आपके शरीर के लिए अच्छी होती है। यहां पर लौकी का सेवन करने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है तो वहीं पर शरीर को ठंडक मिलती है। इस सभी को हाइड्रेशन का सबसे खास स्त्रोत मान सकते है।

2-मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए लौकी की सब्जी अच्छी होती है। इसमें मौजूद विटामिन बी और पोटेशियम शरीर के नर्वस सिस्टम को बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। यह स्ट्रेस लेवल भी कम करती है।

3- लौकी की बात करें तो, इसमें कम कैलोरी होने के साथ पानी की मात्रा ज्यादा होती है।यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ वजन घटाने में मदद करती है. ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाह रहे हैं वह लौकी खा सकते है।

4- अगर आप गर्मियों में नियमित तौर पर लौकी का सेवन करते है तो, पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है, यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होती है, खासकर कब्ज से राहत पाने के लिए इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं लौकी का सेवन

यहां पर लौकी का सेवन करने के वैसे तो कई तरीके है जो आप डाइट में शामिल कर सकते है। लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करता है। लौकी को कद्दूकस करके दही के साथ मिलाकर रायता तैयार किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि उसका रस न निकालें।लौकी को मसालों के साथ पीसकर चटनी बनाई जा सकती है, जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब