लाइफस्टाइल

न्यू ईयर से पहले अपने दोस्तों को एडवांस में भेजें हैप्पी न्यू ईयर के प्यारे हिंदी दें बधाई

आपकी आंखों में सजे है जो भी सपने, और दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं!

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: तारीख बदलती है और नया साल लग जाता है, साथ ही जिंदगी में कई सारी नई चीजें आ जाती है। आज 31 दिसंबर है, कुछ घंटों बाद नया साल लगने वाला है। हमारे सपनों को पूरा करने के लिए और एक नया साल यानी नया मौका मिलता है, जिसमें हम सब यही कामना करते है कि यह साल हमारे तथा हमारे अपनों के लिए बेहद अच्छा हो, खुशहाली भरा हो।

वर्तमान में ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक तोर पर या ज्यादा पैमाने पर नए साल का जश्न तो हम नहीं मना सकते, लेकिन अपनों को नए साल की बधाइयां देने से भला आपको कौन रोक सकता है। जी हां इसलिए आज हम आपके लिए आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाइयां देने के लिए नववर्ष के बधाइयां संदेश लाएं है।

बीते साल को विदा इस कदर करते है,

जो नहीं किया अब तक वो भी कर गुजरते है,

नया साल आने की खुशियां तो सब मनाते है,

चलो हम इस बार बीते साल की यादों का जश्न मनाते है। 

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!   

इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल,

दौलत की ना हो कमी आप हो जाए मालामाल,

मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका हाल,

तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल..

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 

आपकी आंखों में सजे है जो भी सपने,

और दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं!

यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए;

आप के लिए यही है हमारी शुभकामनायें!! 

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!   

सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,

आनेवाला हर दिन लाये खुशियों का त्यौहार,

इस उम्मीद का साथ आओ भूलके सारे गम

न्यू ईयर को हम सब करें वेलकम!

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!   

इन खूबसूरत  Happy New Year Wishes, Quotes & Message के जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान