ब्यूटी सप्लीमेंट्स (फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Beauty Supplements: स्किन और बालों के लिए सप्लीमेंट्स ले रहे हैं टीनएजर्स? पेरेंट्स इन बातों का रखें ख्याल

Beauty Supplements For Teenagers: अच्छे स्किन और हेल्दी बालों के लिए आजकल कई टीनएजर्स ब्यूटी सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के लेने से नुकसान हो सकता है।

रीता राय सागर

Beauty Supplements For Teenagers: अब ब्यूटी ट्रेंड्स सोशल मीडिया से निर्धारित होने लगा है। ब्यूटी ट्रेंड्स अब केवल बड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि आजकल के टीनएजर्स भी अपने स्किन और हेयर केयर को लेकर सतर्क होने लगे हैं। पहले के जमाने में टीनएजर्स अपनी स्किन केयर संबंधी सलाह अपनी दादी-नानी से लेते थे।

लेकिन आजकल के यूथ चमकदार त्वचा और लंबे-घने बाल पाने के लिए ब्यूटी सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगे हैं। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के इन सप्लीमेंट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

क्या होते हैं ब्यूटी सप्लीमेंट्स?

ब्यूटी सप्लीमेंट्स ऐसे न्यूट्रिशनल प्रोडक्ट्स होते हैं, जिनमें बायोटिन, कोलेजिन, विटामिन A, C, E, जिंक, आयरन और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन्हें स्किन को ग्लोइंग बनाने, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और नाखूनों को मजबूत करने लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये सप्लीमेंट्स इन चीजों का दावा करते हैं।

क्यों बढ़ रहा है इनका क्रेज?

इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज इन सप्लीमेंट्स का प्रचार करते हैं। इन प्रचार को देखकर कई किशोर यह मान लेते हैं कि केवल सप्लीमेंट्स लेने से उनकी त्वचा और बाल बेहतर हो जाएंगे। इसी वजह से इनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। आज के युवा सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर विश्वास कर लेते हैं।

ब्यूटी सप्लीमेंट्स (फोटो.सोशल मीडिया)

क्या टीनएजर्स के लिए सुरक्षित हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी किशोर के शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी नहीं है, तो अतिरिक्त सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं होती। जरूरत से ज्यादा विटामिन या मिनरल्स का सेवन शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। कुछ मामलों में इससे एलर्जी, पेट की समस्या, हार्मोनल असंतुलन या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

माता-पिता किन बातों का रखें ध्यान?

अगर बच्चा बार-बार ब्यूटी सप्लीमेंट्स की मांग कर रहा है, तो पहले उसकी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित व्यायाम ही स्वस्थ त्वचा और मजबूत बालों के लिए जरूरी हैं। बिना डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह के कोई भी सप्लीमेंट खरीदने से बचना चाहिए।

स्वस्थ त्वचा और बालों के लिए क्या करें?

  • हरी सब्जियां और मौसमी फल खाएं।
  • प्रोटीन और आयरन से भरपूर आहार लें।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • रोजाना 7-9 घंटे की नींद लें।
  • जंक फूड और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
  • किसी भी सप्लीमेंट का सेवन केवल विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी