दूध के इस्तेमाल से बनाएं चेहरे के लिए (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

कच्चा या पक्का कौन- सा दूध होता है आपके चेहरे के लिए अच्छा, आजमाएं ये खास तरीके

त्वचा में नमी बनाएं रखने के लिए सबसे अच्छे घरेलू नुस्खें के रूप में दूध होता है जो मॉइश्चराइजर के साथ एंटी-एजिंग फॉर्मूले पर भी काम करता है।

दीपिका पाल

Milk Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर ठंड की वजह से त्वचा खुरदुरी या फटने लगती है। इसके लिए सेहतमंद डाइट की आवश्यकता पड़ती है लेकिन कई बार महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स भी समस्या को सही नहीं कर पाते है। त्वचा में नमी बनाएं रखने के लिए सबसे अच्छे घरेलू नुस्खें के रूप में दूध होता है जो मॉइश्चराइजर के साथ एंटी-एजिंग फॉर्मूले पर भी काम करता है।

अब यहां सवाल यह आता है कि, कौन सा दूध सही है कच्चा या पक्का। इसके लिए आज हम आपको दूध के इस्तेमाल के तरीकों के बारे में जानकारी देते है जो इस प्रकार है...

चेहरे के लिए इस तरीके से इस्तेमाल करें दूध

यहां पर त्वचा के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कई तरीको से कर सकते है जो इस प्रकार है...

बनाएं स्क्रब 

यहां पर चेहरे पर नमी बनाएं रखने के लिए आप  ओट्स में कच्चा दूध डालकर स्क्रब तैयार कर सकते है। यहां पर आप मिल्क स्क्रब (Milk Scrub) बनाने के लिए 2 चम्मच पिसे हुए ओट्स में 2 चम्मच कच्चा दूध मिला लें. इस पेस्ट को हल्के गीले चेहर पर लगाएं और एक से डेढ़ मिनट मलने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें। इस स्क्रब को त्वचा पर लगाने से निखरने लगती है. इस स्क्रब से स्किन को पर्याप्त हाइड्रेशन भी मिलता है जिससे चेहरे पर नमी बनी रहती है।

क्लेंजर की तरह 

दूध सबसे अच्छे क्लेंजर के रूप में होता है इसके लिए यहां पर चेहरे पर कच्चे दूध को क्लेंजर की तरह लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में कच्चा दूध निकालें और उसमें रूई डुबोकर चेहरे मलें। चेहरे पर कच्चे दूध को इस तरह से लगाने पर चेहरे से डेड स्किन सेल्स छूटकर निकलने लगती है. इससे स्किन पर चमक आती है और चेहरा ग्लोइंग (Glowing Skin) नजर आने लगता है। यहां पर आप इस कच्चे दूध को रोजाना इस तरह सुबह और शाम को चेहरे पर लगा सकते हैं,आप चाहे तो हफ्ते में 2 से 3 बार भी दूध को चेहरे पर मल सकते हैं।

दूध और शहद 

चेहरे के लिए दूध का प्रयोग गुणकारी होता है इसके लिए आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दूध और शहद को मिलाकर भी चेहरे पर मल सकते हैं। इस खास तरीके को बनाने के लिए आप इसके लिए 2 चम्मच दूध में एक चम्मच शहद को मिलाएं, अब चेहरे पर इस मिश्रण को मलें। ड्राई स्किन पर यह मिश्रण खासतौर से फायदेमंद होता है, इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. हफ्ते में 1-2 बार दूध और शहद को चेहरे पर लगाया जा सकता है।

दूध और हल्दी 

यहां पर चेहरे के लिए आप सुनहरा निखार पाने की तलाश में है तो इसके लिए आप दूध  और हल्दी को भी स्किन पर लगा सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. इस मिश्रण को उंगलियों से पूरे चेहरे पर मल लें. 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. इस तरह स्किन पर निखार नजर आने लगता है. स्किन को दूध के एक्सफोलिएटिंग गुणों के साथ हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण भी मिल जाते हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक