लाइफस्टाइल

पाचन के अलावा एनर्जी के लिए भी 'मसाला नींबू शिकंजी' है लाजवाब, जानिए कैसे बनाएं

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में 'नींबू शिकंजी' बहुत अच्छी लगती है। ये न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि इससे खूब सारी एनर्जी भी मिलती है। इसके अलावा, यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भी करता है। जैसे- पाचन या फिर गैस की दिक्कत यह हर चीज को बैलेंस करते देता है।

अगर आप एक गिलास शिकंजी गर्मियों के दिन में रोज पीते हैं तो आपको पेट से रिलेटेड बहुत सी समस्याएं कम नजर आएगी। नींबू शिकंजी बनाना बहुत आसान होता है, लेकिन हम इसे अक्सर अमूमन एक ही तरीके से बनाते हैं। आज हम आपको बताएंगे स्पाइसी मसाला नींबू शिकंजी बनाने की रेसिपी-

सामग्री

नींबू - 1

पानी- 2 ग्लास

काला नमक- स्वादानुसार

जीरा पाउडर- 1 चम्मच

पीसी हुई चीनी स्वादानुसार

आइस क्यूब

पुदीना- 4- 5 पत्तियां

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो ग्लास पानी लें। नींबू को चाकू से दो टुकड़ों में काट लें।
  • अब पानी में नींबू के टुकड़े का रस अच्छी तरह से निचोड़ लें।
  • भुना जीरा पाउडर, काला नमक और चीनी मिलाएं। अब शिकंजी को एक छलनी से छानकर गिलास में डालें।
  • तैयार है नींबू की मसालेदार शिकंजी है। बर्फ के टुकड़े और पुदीना से गार्निश करक सर्व करें। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान