ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के तरीके (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

इस बार दिवाली को मनाना हैं खास तो इन इको फ्रेंडली आइडियाज को रखें आप याद, आएगा भरपूर मजा

दिवाली पर दीयों और मिठाई बांटने के अलावा पटाखें भी जलाए जाते हैं जिससे प्रदूषण होने का खतरा होता है। दिवाली के जश्न को और भी खास बनाना है तो आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने जा रहे है जो इको फ्रेंडली दिवाली बनाने पर जोर देते है।

दीपिका पाल

Diwali Celebration: दिवाली के 5 दिवसीय भव्य त्योहार की शुरुआत हो गई है यह 5 दिवसीय पर्व धनतेरस के दिन से शुरु होता हैं और भाई दूज पर खत्म होता है। दिवाली के मौके पर हर कोई घर- आंगन को बड़े ही शानदार तरीके से सजाते हैं। दिवाली पर दीयों और मिठाई बांटने के अलावा पटाखें भी जलाए जाते हैं जिससे प्रदूषण होने का खतरा होता है। दिवाली के जश्न को और भी खास बनाना है तो आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताने जा रहे है जो इको फ्रेंडली दिवाली बनाने पर जोर देते है।

इन आइडियाज के साथ बनाएं दिवाली-ए-खास

यहां पर दिवाली के मौके पर किसी प्रकार का नुकसान ना हों और त्योहार खुशी से बनें इन प्रकार के आइडियाज को आप बना सकते है...

1- दिया जलाने की परंपरा

यहां पर दिवाली के मौके पर रोशनी बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स,मोमबत्तियों या प्लास्टिक के दीयों का इस्तेमाल करते है। इससे प्रदूषण और बिजली की खर्चा ज्यादा होता है इससे बचने के लिए आप पर्यावरण से बचाव के लिए मिट्टी के दीये का उपयोग करें.इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता है।

2-रंगों और फूलों से बनाए रंगोली 

यहां पर दिवाली के मौके पर जश्न को खास बनाने के लिए आप रंगोली बना सकते है इसमें घर और आंगन में नेचुरल रंग या फिर फूलों से रंगोली बनाएं। यह आइडिया पर्यावरण अनुकूल है इससे कई सारे फायदे मिलते है। इसके लिए आप गुलाब,गेंदा,हल्दी और कई तरह का फूलों का या हल्दी,कुमकुम या कॉफी पाउडर का उपयोग कर सकते है।

3-पटाखों से बनाएं दूरी

दिवाली पर हर कोई पटाखें जलाना पसंद करते हैं लेकिन प्रदूषण के चलते इसमें बैन लगा होता है। इसके लिए इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए आप इको-फ्रेंडली पटाखों का ही चयन करें। इससे धुंआ कम होता है और व्यक्ति की सेहत पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

4-पेपर बैग का इस्तेमाल

दिवाली के दिन अगर मेहमान आते हैं और मिठाई और उपहार लेकर जाते हैं.ऐसे में आप इन चीजों को लिए प्लास्टिक के बैग की जगह पर पेपर बैग या हैंडमेड पेपर का इस्तेमाल करें।

5- इन चीजों का उपयोग करें

दिवाली के मौके पर अगर आप हर कोई सजावट के सामान के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें तो अच्छा होगा। इसके लिए आप दरवाजे के लिए तोरण बाजार से आर्टिफिशल लाने की बजाय घर पर फूलों से बना सकते हैं या फिर घर पर मौजूद वेस्ट कागज या कपड़ों को उपयोग सजावट का सामान बनाने के लिए कर सकते हैं।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल