लाइफस्टाइल

सावन में भगवान शिव का इन वस्तुओं से करें अभिषेक, विवाहित और अविवाहितों को महादेव से मिलेंगे ये आशीष

नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: इस वर्ष अधिकमास पड़ने के चलते 59 दिनों का 'सावन' (Sawan 2023) है। इसके लिए सावन के महीने में कुल 8 सोमवार है। सावन सोमवार का व्रत रखने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनने लगते हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में प्रतिदिन ये उपाय अवश्य करें। आइए जानें इन उपायों के बारे में-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में रोजाना पूजा के समय एक मुठ्ठी अखंडित चावल शिवलिंग पर चढ़ाएं। शिवपुराण में भी भगवान शिव को चावल अर्पित करने का उल्लेख है। इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

इस महीने में प्रतिदिन स्नान-ध्यान करने के बाद जल में काले तिल और गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय अपनी मनोकामना भगवान शिव को सुनाएं। इस उपाय को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं।

सावन के महीने में रोजाना भांग, धतूरा, बेल पत्र, आक और धतूरा के फूल अर्पित करें। भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

कहते है, शारीरिक या मानसिक कष्ट से निजात पाने के लिए सावन के महीने में रोजाना गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन