अमरावती निकाय चुनाव (फाइल फोटो) 
लेटेस्ट न्यूज़

Amravati: स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाएं बनेंगी ‘गेम चेंजर’, महिलाओं के लिए 141 सीटें आरक्षित

Local Body Elections in Amravati: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस बार अमरावती के स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं का दम दिखने वाला है।

प्रिया जैस

Amravati Nikay Election News: अमरावती जिले की 10 नगरपरिषदों और 2 नगरपंचायतों के आगामी स्थानीय स्वराज्य चुनावों के लिए आरक्षण का फॉर्मूला घोषित कर दिया गया है। विभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 278 सदस्य चुने जाएंगे।

इनमें से 141 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा, ओबीसी के लिए 74, एससी के लिए 36, और एसटी वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित की गई हैं।

जिले की सबसे बड़ी नगर परिषद अचलपुर

अचलपुर नगर परिषद जिले की सबसे बड़ी नगरपरिषद है, जहां 41 सदस्य होंगे, जिनमें से 21 महिलाएं होंगी। इसके विपरीत, धारणी और नांदगाव खंडेश्वर नगरपंचायतों में केवल 17 सदस्य होंगे। अधिक सदस्य संख्या वाले क्षेत्रों में चुनावी मुकाबला अधिक रोचक होने की संभावना है।

महिलाएं निभाएंगी निर्णायक भूमिका

चांदूर बाजार, चिखलदरा, धामणगांव रेलवे, चांदूर रेलवे और शेंदूरजनाघाट नगर परिषदों में समान रूप से 20 सदस्य होंगे, जिनमें 10 महिलाएं होंगी। ऐसे में महिला उम्मीदवारों के टिकट वितरण में स्थानीय राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। कुल 278 में से 141 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण, इस बार की चुनावी तस्वीर में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाने जा रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह चुनाव महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। सदस्य संख्या का निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले चुनाव में जनसंख्या में आए बदलाव और प्रवास को देखते हुए यह संख्या बदली जा सकती है।

मध्यम आकार की नगर परिषद

अंजनगांव सुर्जी (28), वरुड (26), दर्यापुर (25) और मोर्शी (24) जैसी नगरपरिषदों में औसतन 12 से 14 महिलाएं चुनी जाएंगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

नगर परिषद एवं नगर परिषदं वार सदस्य संख्या

तहसील सदस्य संख्या
अचलपुर 41 (21 महिला)
अंजनगांव सुर्जी 28 (14 महिला)
वरुड 26 (13 महिला)
दर्यापुर 25 (13 महिला)
मोर्शी 24 (12 महिला)
चांदूर बाजार 20 (10 महिला)
चिखलदरा 20 (10 महिला)
धामणगांव रेलवे 20 (10 महिला)
चांदूर रेलवे 20 (10 महिला)
शेंदूरजनाघाट 20 (10 महिला)
धारणी (नगर परिषद) 17 (9 महिला)
नांदगाव खंडेश्वर (नगर परिषद) 17 (9 महिला)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज