एआईडीएमके नेताओं के साथ अमित शाह और पलानीस्वामी (सोर्स- ANI) 
लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं पलानीस्वामी? जिनकी पार्टी AIDMK को सीढ़ी बनाकर तमिलनाडु के सिंहासन तक पहुंचना चाहती है बीजेपी

बीजेपी और एआईडीएमके के बीच गठबंधन हो गया है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए बहुमत से जीतेगी और उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि एनडीए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

अभिषेक सिंह
भारतीय जनता पार्टी और AIADMK आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि तमिलनाडु में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए बहुमत से जीतेगी और उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि एनडीए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पलानीस्वामी के नेतृत्व में ही लड़ने जा रही है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि पलानीस्वामी कौन हैं? चलिए आपको बताते हैं।
पलानीस्वामी का पूरा नाम एडप्पाडी के. पलानीस्वामी है, जिन्हें ईपीएस के नाम से भी जाना जाता है। पलानीस्वामी का जन्म 12 मई 1954 को सलेम जिले के सिलुवमपलायम में हुआ था। उनके पिता का नाम करुप्पा गौंडर और मां का नाम थवलियाम्मल है। उनके पिता खेती करते थे।
जब पलानीस्वामी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे, उस दौरान उनका जुड़ाव छात्र संघ से हो गया था। फिलहाल पलानीस्वामी तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। 2017 से 2021 तक वे तमिलनाडु के 7वें मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं।
इसके अलावा पलानीस्वामी फिलहाल AIADMK के महासचिव हैं। 2017 से 2022 तक पलानीस्वामी AIADMK के संयुक्त समन्वयक थे। 2014 से 2022 तक वे AIADMK के मुख्यालय सचिव रह चुके हैं।
वहीं पलानीस्वामी 2011 से एडप्पाडी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। साल 2011 में जब तमिलनाडु में AIADMK की जीत हुई थी। उस वक्त जयललिता ने पलानीस्वामी को कैबिनेट में शामिल किया था।
इसके बाद जब 2016 के विधानसभा चुनाव में AIADMK ने दोबारा जीत दर्ज की तो उन्हें लोक निर्माण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। 1998 के लोकसभा चुनाव में पलानीस्वामी ने तिरुचेंगोडे लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं