मासिक दुर्गाष्टमी (सौ.सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

मासिक दुर्गाष्टमी पर विधिवत पूजा से मां दुर्गा की होती हैं असीम कृपा

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

सीमा कुमारी

Masik Durgashtami 2025: आज, 1 अगस्त को श्रावण माह की मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। मां दुर्गा को समर्पित दुर्गाष्टमी का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

इस दिन मां दुर्गा को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से उनका आशीर्वाद अपने भक्तों पर सैदव बना रहता है। दुर्गाष्टमी के दिन इस बात का खास ख्याल रखें कि देवी मां दुर्गा की पूजा निशा काल में करें। ऐसे में आइए जानते हैं दुर्गाष्टमी के दिन किन उपायों को शुभ होता है।

मासिक दुर्गाष्टमी 2025 पर क्या करें अर्पित

  • इस दिन मां दुर्गा को लाल फूल, सिंदूर, और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • इस दिन मां की मूर्ति के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
  • साथ ही मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन उनकी आरती जरूर करें।
  • इस दिन मंत्र जाप और दान को भी बहुत फलदायी माना जाता है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें उपाय

  • ज्योतिषयों के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मंत्र जाप करने का विशेष महत्व है। इस दिन “या देवी सर्वभूतेषु” मंत्र का 11 बार जाप करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन “ऊं जयन्ती मंगला काली” मंत्र का भी जाप करें।
  • मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दान का विषशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और जरूरी चीजों का दान करें।
  • इस दिन कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। दुर्गाष्टमी के दिन, 9 कन्याओं को भोजन कराना और उनका आशीर्वाद लेना भी शुभ माना जाता है।
  • इस दिन अपने घर में हवन जरूर करें। इस दिन हवन करना बहुत शुभ माना जाता हैं।

मां दुर्गा के प्रिय फूल

मां दुर्गा को लाल रंग के फूल बहुत प्रिय हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन आप उन्हें लाल गुड़हल, लाल गुलाब, लाल कनेर या लाल कमल के फूल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें गेंदा, चमेली और मोगरे के फूल भी चढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

मासिक दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व

मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। यह तिथि हर महीने में आती है। ऐसे में माता रानी की कृपा पाने के लिए आप इस कठिन उपवास का पालन कर सकते हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की