अयोध्या टूर पैकेज 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

इस टूर पैकेज से करें अयोध्या में रामलला के दर्शन, फटाफट कर लें बुकिंग

Ayodhya Tour Package: भगवान राम की नगरी अयोध्या के दर्शन करना हर व्यक्ति की इच्छा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है।

प्रीति शर्मा

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी समय-समय पर टूरिस्टों के लिए आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लेकर आता है। उसी तरह इस बार भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अयोध्या का टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। इस टूर पैकेज का नाम राम लला दर्शन अयोध्या है। जिसके तहत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

अयोध्या पवित्र सरयू नदी के तट पर बसा एक शहर है। यह भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले और अयोध्या मंडल का मुख्यालय है। अयोध्या, जिसे साकेत के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्राचीन शहर है, जो भगवान श्री राम की जन्मभूमि और महान महाकाव्य रामायण का आधार है।

अयोध्या प्राचीन कोसल साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसकी औसत ऊँचाई 93 मीटर (305 फीट) है। भगवान श्री राम की जन्मभूमि होने की मान्यता के कारण अयोध्या (अवधपुरी) को हिंदुओं के सात सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों (मोक्षदायिनी सप्त पुरियों) में से एक माना जाता है।

टूर पैकेज में मिलेंगी कई सुविधाएं

आईआरसीटीसी का यह  खास टूर पैकेज एक रात और दो दिन के लिए है। जिसमें आपको अयोध्या की सैर करवाई जाएगी। इस टूर पैकेज का नाम राम लला दर्शन अयोध्या है। जिसमें आपको सरयू घाट, राम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन दिखाया जाएगा। इस टूर पैकेज की टिकट आप किसी भी शुक्रवार या शनिवार को कर सकते हैं।

इस टूर पैकेज में रहने से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था मिलेगी। जिसमें आपको ट्रेन और होटल में नाश्ता और दोपहर का खाना भी करवाया जाएगा। इसके लिए ट्रेन 20 सितंबर 2025 से आनंद विहार टर्मिनल से सुबह रवाना होगी।

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

इस टूर पैकेज में सिंगल व्यक्ति का किराया 16170 रुपए तय किया गया है। वहीं दो लोगों के साथ शेयरिंग करने पर यह 10950 रुपए है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ शेयरिंग करने पर किराया 9700 रुपए है। अगर आप बच्चों को साथ ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए भी सुविधाएं की गई हैं। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 9360 है और अगर आप बिना बेड के बच्चे के साथ जाना चाहते हैं तो उसका किराया 8980 रुपए है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज