ऑपरेशन सिंदूर पर CM योगी की बड़ी पहल  
ताजा खबर

ऑपरेशन सिंदूर पर CM योगी की बड़ी पहल, शादी पर बेटियों को ये गिफ्ट देगी सरकार

योगी सरकार प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाह में कन्याओं को सिंदूरदान और लाल कांच की चूड़ियां गिफ्ट करेगी। यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में लिया गया है।

अक्षय साहू

लखनऊ: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा एलान किया है। सरकार अब यूपी में सामूहिक विवाह योजना में कन्याओं को सिंदूरदान (सिंधौरा) और लाल कांच की चूड़ियां भी देगी।

योगी सरकार सामूहिक विवाह योजना में कन्याओं को सिंदूरदान देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, सरकार इसके साथ ही योजना के लाभ के लिए कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी है। इसके अलावा सामूहिक विवाह में प्रति जोड़े मिलने वाली राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दीगई है।

योगी सरकार का बड़ा तोहफा

योगी सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें हैं। जिन्हें पूरा करने पर इसका लाभ उठाया जा सकता है। योजना के मुताबिक कन्या के अभिभावक का यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। विवाह योग्य आयु की पुष्टि के लिए स्कूल का रिकॉर्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड और आधार कार्ड मान्य होंगे। योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री व दिव्यांग बेटी को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार की ओर से दी जा रही सहायता राशि में पुजारी-मौलवी की दक्षिणा व पारिश्रमिक भी शामिल है। जिलास्तर पर डीएम की निगरानी में समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराएंगे।बेटियों के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री दी जाएगी। प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होगा।

कहां करें आवेदन?

यूपी की योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सामूहिक विवाह की वेबसाइट shadianundan.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सामूहिक विवाह अनुदान योजना फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरने के बाद जमा करना होगा।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने