बॉलीवुड कल्ट क्लासिक -शोले (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

साल 2025 की देश की आजादी और ब्लॉकबस्टर मूवी शोले का है एक खास रिश्ता, अभिनेत्री हेमा ने बताया राज...

Hema Malini Statement On Sholay: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी फिल्म शोले के पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने फिल्म के सुपरहिट होने के पीछे की असल वजह बताकर सबका दिल जीत लिया।

गीतांजली शर्मा

Hema Malini Become Emotional In The Remembrance Of Movie Sholay: साल 2025 के देश की आजादी का रमेश सिप्पी की कल्ट क्लासिक फिल्म शोले के साथ एक खास रिश्ता है। देश की आजादी के साथ-साथ इस फिल्म की रिलीज को पूरे 50 साल होने वाले हैं। इस बार का स्वतंत्रता  दिवस वाकई फिल्म के इतिहास से जुड़ा हुआ है। शोले से जुड़े कई पहलूओं पर फिल्म में बसंती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने  इंटरव्यू के दौरान विस्तार से बताया है। पुराने दिनों को यादकर वह भावुक भी हुईं और प्रसन्नता उनके चेहरे पर लगातार झलक रही थी।

शोले फिल्म को जितनी बार देखा जाए उतनी बार कम है। इस फिल्म को देख बोर होना नामुमकिन है। फिल्म में अमजद खान, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, जया भादुड़ी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय से एक ब्लॉक बस्टर आइकॉनिक फिल्म बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी। फिल्म इतनी ऐतिहासिक बन गई कि आज भी इसका कोई तोड़ नहीं।

यह कहना बिल्कुल गलत ना होगा कि बॉलीवुड के इतिहास का सबसे मजबूत स्तंभ है फिल्म शोले। इससे जुड़े कई किस्से-कहानियां समय-समय पर मिलते रहते हैं। वहीं हाल ही में फिल्म में बसंती का किरदार निभाने वाली हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर एक बहुत ही सटीक बात कह डाली है। अभिनेत्री ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म शोले सिर्फ किसी एक एक्टर या गाने की वजह से हिट नहीं हुई है, बल्कि ये एक टीम एफर्ट था, जिसका रिजल्ट कल्ट क्लासिक 'शोले' के रूप में सबके सामने आया।

अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर कही यह बात

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी के अनुसार, फिल्म शोले किसी एक व्यक्ति, एक आर्टिस्ट के कारण नहीं चमकी। कोई भी एक इकलौता एक्टर इस फिल्म के सुपरहिट होने का श्रेय अपने नाम नहीं कर सकता।

मैं भी यह नहीं कह सकती कि बसंती की वजह से शोले चली, बिल्कुल नहीं, क्योंकि सारे किरदार… जितने भी लोगों ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी की, हर एक कैरेक्टर ब्यूटीफुल है।

सभी ने कैरेक्टर को कंसीव किया पर फिल्म को असल रूप में हिट कराने का हक तो केवल मूवी के निर्माता रमेश सिप्पी को जाता है। फिल्म का हर कैरेक्टर रंगीन है, असल और सादगी से भरा है। फिर चाहे वह दोस्ती हो या फिर विलेन या फिर फिल्म का हीरो। फिल्म का हर कैरेक्टर इसमें दमदार है क्योंकि रमेश जी ने हर किरदार की कहानी को रचने में अपनी जान झोक दी।

इसके साथ ही वो कहती हैं, "और एक कॉमेडी के रोल में मैं हूं, इसके अलावा वो असरानी जी, जगदीप जी… उन लोगों का भी क्या कैरेक्टर है…बेमिसाल किरदार।

एक-एक कैरेक्टर वो सांभा, इस फिल्म का हर रोल, हर डायलॉग मशहूर था है और रहेगा। हमने सबने मिलकर एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म बना दी है, जिसकी तुलना बॉलीवुड की आजतक की किसी फिल्म से नहीं की जा सकती।

यह भी पढ़ें:

चल धन्नो और बसंती के डायलॉग आज तक लोगों की जुबान पर

बसंती के डायलॉग्स आजतक तक लोगों की जुबान पर हैं। चल धन्नो बसंती की इज्जत दांव पर है। इसकी इज्जत का सवाल है। मुझे बेफजूल की बात करने की आदत तो है नहीं। जैसे मशहूर डायलॉग्स ने बसंती को पूरे बॉलीवुड में वो पहचान दिला दी, जिसकी वह असल में हकदार थीं। लेकिन यह भी एक बड़ा सच है कि शोले किसी एक के किरदार की वजह से नहीं चली। इस फिल्म के हर किरदार ने अपने अभिनय में जान डालकर मूवी को कल्ट क्लासिक बना दिया।

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा