शारदीय नवरात्रि (सौ.सोशल मीडिया)  
लेटेस्ट न्यूज़

नवरात्रि की आ गई सही तिथि, जानिए कब से है आरंभ, कर लें नवरात्रि की पूरी प्लानिंग

Navratri: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है।

सीमा कुमारी

Shardiya Navratri 2025 Date : सनातन परंपरा में नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास महत्व रखता है। जैसा कि आप जानते है कि नवरात्रि का पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो नवरात्रि गुप्त और दो प्रत्यक्ष तरीके से मनाई जाती है। आपको बता दें, चैत्र नवरात्रि के अलावा, शारदीय नवरात्रि का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि इस नवरात्रि में जगह-जगह मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की जाती है।

9 दिन देशभर में तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठा, गरबा, जगराता आदि होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को होगा। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कब मनाई जाएगी? आइए यहां जानें साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की डेट और महत्व।

ये है शारदीय नवरात्र 2025 तिथि

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 22 सितंबर को रात 01 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 23 सितंबर को रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे।

शारदीय नवरात्र 2025 घटस्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्र में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है। इन दोनों ही मुहूर्त में घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

क्यों मनाई जाती है शारदीय नवरात्रि

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि के त्योहार को लेकर मान्यता है कि संसार के कल्याण के लिए इन 9 दिनों में मां दुर्गा ने महिषासुर से युद्ध किया था। नौवें दिन माता ने महिषासुर का वध कर विश्व की रक्षा की थी। यही वजह है कि मां दुर्गा को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है।

बता दें, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना होती है और फिर 9 दिन माता की सुबह-शाम पूजा, आरती, भोग लगाए जाते हैं। शारदीय नवरात्रि केव्रत पारण वाले दिन दशहरा मनाया जाता है।

शारदीय नवरात्रि में माता की सवारी

इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रही है। सोमवार को नवरात्रि का जब आरंभ होता है तो माता हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आती है। हाथी मां दुर्गा का शुभ वाहन माना जाता है। ये शांति, समृद्धि का प्रतीक है।

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात