सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

सलमान खान ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपना एक मुंबई स्थित फ्लैट बेचा दिया है, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस अपार्टमेंट की डील करोड़ों में हुई है, तो चलिए जानते हैं कितने का मुनाफा हुआ है...

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Sells Apartment: बॉलीवुड के सुपरस्टार और सबके भाईजान सलमान खान अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स भी हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं। इसी बीच एक अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान ने हाल ही में मुंबई स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी को बेचा है, जिसकी कीमत जानकर फैंस हैरान रह गए हैं।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शिव स्थान हाइट्स में मौजूद अपना एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। यह डील जुलाई 2025 में रजिस्टर्ड हुई है। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार की आईजीआर वेबसाइट और रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स के माध्यम से सामने आई है।

सलमान खान ने बेचा लग्जरी घर

सलमान का यह फ्लैट कुल 1318 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसमें तीन पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार, इस सेल डील में 32.01 रुपये लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस शामिल थी। आपको बता दें कि सलमान खान बांद्रा के ही एक और मशहूर लोकेशन गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जो उनके फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध है। वह अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

एक्टर का वर्कफ्रंट

इन सबके बीच अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो, सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था, जो ईद 2025 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थीं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई थी।

सलमान की अपकमिंग फिल्म

हालांकि, अब सलमान अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें गलवान घाटी की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म के लिए सलमान विशेष रूप से फिजिकल ट्रेनिंग और लुक्स पर मेहनत कर रहे हैं और वो अपनी फिल्म से जुड़े कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही हाल ही में इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देखने के बाद फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप