सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर (सोर्स- सोशल मीडिया)  
लेटेस्ट न्यूज़

पी रखी है क्या...? सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की अजीब चाल, उठने लगे कई सवाल- देखें VIDEO

Arjun Tendulkar Video Viral: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में वह अजीब तरह से चल रहे हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस ने 2025 में कुछ खास खेल नहीं दिखाया है। लेकिन, फिर भी इस टीम के क्रेज लोगों के दिमाग पर अभी भी हावी है। आज भी मुंबई टीम को लोग सचिन तेंदुलकर की टीम से जानते हैं। हालांकि, अब इस टीम में भले ही वो नहीं हैं, लेकिन उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर इस टीम का हिस्सा है। लेकिन, अब अर्जुन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में वापसी करने की राह पर निकल गई है। टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन में अब तक अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला है। इन सबके बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर अब फैंस पूछने लगे हैं कि इसने पी रखी है क्या?

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में वह एक कैफे से निकलकर अपनी कार में बैठते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह जल्दबाजी में दिखे और कार के दरवाजे से टकरा भी गए। ऐसे में फैंस ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट किए। कई लोग तो ये भी पूछ रहे हैं कि 'क्या उसने शराब पी रखी है.?

जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर 2021 से मुंबई टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, चोट के कारण वह उस सीजन में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद 2022 सीजन में भी उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। फिर 2023 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया। इस सीजन में उन्होंने चार मैचों में तीन विकेट लिए।

हालांकि, 2024 में अर्जुन को सिर्फ एक मैच में मौका मिला, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। इस बार मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें इस सीजन के लिए 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा, लेकिन अब तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा