रोहित शर्मा और रितिका सजदेह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद परिवार संग मालदीव पहुंचे रोहित, Photos हुई वायरल

गौरतलब है कि हाल में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब को अपने नाम किया था। भारतीय टीम इस आयोजन के लिए दुबई में थी।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान व मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जो भी करते हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस वक्त रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताने के लिए गए हुए हैं। गौरतलब है कि हाल में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब को अपने नाम किया था। भारतीय टीम इस आयोजन के लिए दुबई में थी। फाइलन मुकाबले में टीम ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी।

इसके बाद रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया अपने वतन वापस आ गई। अब अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होकर रोहित शर्मा मालदीव पहुंच गए हैं। यहां पर रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह, बेटी समायरा व बेटे अहान शर्मा के साथ गए हुए हैं। इसकी तस्वीर बहुत से लोगों सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद देखते ही देखते उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

रोहित शर्मा के द्वारा शेयर की गई फोटोज में वो अगल-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ उनकी बीवी और बच्चे भी हैं। रोहित शर्मा किसी फोटो में समुंद्र के किनारे पर अपनी बेटी के साथ हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो समुंद्र के नजदीक पर बने एक रेस्टोरेंट में अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की इन फोटोज को फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अगल-अलग कैप्शन दिया है।

22 मार्च से शुरु है IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। इस सीजन पहला मैच रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। हांलाकि रोहित शर्मा अभी मालदीव में हैं लेकिन उन्हें भी वहां से जल्द वापस आकर मुंबई इंडियंस की टीम ज्वाइन करना होगा। बता दें कि मौजूदा वक्त में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। लेकिन वो अपना मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 का पहल मैच नहीं खेल पाएंगे।

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट

N Chandrasekaran Salary: चंद्रशेखरन की कितनी है संपत्ति, 2026 में मिला 158.66 करोड़ का पैकेज, जानिए नेट वर्थ

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल