रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
लेटेस्ट न्यूज़

'Thamma' के बाद इस फिल्म से धमाल मचाएंगी रश्मिका मंदाना, 'मैसा' से खास झलक शेयर कर दी दिवाली की बधाई

Rashmika Mandanna Film: दिवाली के मौके पर रश्मिका मंदाना ने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘मैसा’ का पोस्टर शेयर किया। जिससे लोग काफी उत्साहित हो गए हैं।

स्नेहा मौर्या

Rashmika Mandanna Mysaa Movie: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच उन्होंने दिवाली के पावन अवसर पर अपने फैंस के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। सोमवार को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘मैसा’ का नया पोस्टर साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

दरअसल, रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए सशक्त और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर ने फैंस के बीच उत्साह और जिज्ञासा बढ़ा दी है। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “दिवाली के मौके पर छोटी-सी झलक… हम जल्द ही 'मैसा' की एक खास झलक आपके साथ साझा करेंगे। और जानकारी जल्द मिलेगी।”

मैसा में दिखी एक्ट्रेस की खास झलक

पोस्टर की झलक देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ‘मैसा’ एक महिला योद्धा की साहसिक और प्रेरक कहानी होगी। फिल्म का निर्माण ‘अनफॉर्मूला फिल्म्स’ के बैनर तले किया जा रहा है और यह एक सशक्त महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।

इस बीच रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट भी बेहद व्यस्त है। उनकी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, राम बजाज गोयल और सत्यराज एल्विस करीम प्रभाकर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

इस दिन थिएटर में धमाल मचाने को तैयार थामा

थामा’ का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से ‘यूए’ सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स में से एक एशियन सुरेश एंटरटेनमेंट ने अपनी सोशल मीडिया टाइमलाइन पर पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज की जानकारी दी।

फैंस अब दोनों फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जहां ‘मैसा’ का पोस्टर सशक्त महिला किरदार और गंभीर भूमिका की झलक देता है, वहीं ‘थामा’ हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। रश्मिका की यह दोनों फिल्में उनके प्रशंसकों के लिए उत्साह और रोमांच का केंद्र बनी हुई हैं। फिलहाल फैंस बेसब्री से ‘मैसा’ की अगली झलक और ‘थामा’ को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

(एजेंसी इनुपट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता