रणदीप हुड्डा ने बताया हाईवे के प्रमोशन से बाहर रखे जाने का दर्द 
लेटेस्ट न्यूज़

हाईवे के प्रमोशन से पत्ता कटने पर रणदीप हुड्डा ने जताया दुख, बोले- रणबीर को देख हुई थी हैरानी

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा इस समय अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन उन्होंने आलिया भट्ट के साथ आई फिल्म 'हाईवे' में प्रमोशन के दौरान पत्ता कटने पर भी बात की है।

अनिल सिंह

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा इस समय अपनी फिल्म जाट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच एक्टर ने फिल्म हाइवे को लेकर भी बड़ी बात कह दी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है की फिल्म हाईवे के प्रमोशन के दौरान उनका पत्ता काट दिया गया था, जबकि फिल्म के प्रमोशन के लिए इम्तियाज अली के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आ रहे थे। उस वक्त उन्हें काफी दुख हुआ था, उन्होंने कहा कि अगर उन्हें उस वक्त समर्थन मिलता तो उन्हें काफी सहारा मिलता, उन्होंने कहा कि मेरी लाइफ थोड़ी और आसान होती, करियर और आसान हो जाता।

शुभंकर मिश्रा को दिए गए इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने कहा कि हाईवे के प्रमोशन से मुझे बाहर रखने जाने का मुझे बहुत बुरा लगा था, मुझे नहीं पता कि वह क्यों हुआ था, लेकिन अगर उस वक्त मुझे सहारा मिलता, तो मेरी लाइफ और आसान हो जाती, करियर और आसान हो जाता। मैंने भी वह देखा, मुझे समझ नहीं आया कि रणबीर कपूर का इस फिल्म से क्या लेना देना है। शायद वहीं से उनका अफेयर शुरू हुआ और दोनों ने शादी कर ली, मैं उनकी शादी से बहुत खुश हूं और उन्हें मुबारकबाद देता हूं।

रणदीप हुड्डा ने बताया कि मैं फिल्म के किसी भी प्रमोशन में नहीं था। आखिरी दिनों में शायद जब ट्रैक्शन नहीं पड़ रहा था, तब मुझे लेकर गए एक दो जगह। शायद शुरू से ही रणनीति यही थी वह आलिया भट्ट के आसपास ही प्रमोशन करेंगे। वह पिक्चर भी थोड़ी सी महिला शोषण पर थी, तो शायद उसको आगे रखा गया। जब पिक्चर लोगों तक पहुंची तो उन्हें एहसास हुआ कि अगर महावीर भाटी नहीं है तो फिल्म में कुछ भी नहीं। मतलब अगर मैं वैसा रोल नहीं करता तो पिक्चर वैसी नहीं बनती, कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रणदीप हुड्डा ने लंबे समय के बाद लेकिन यह बता दिया है कि उन्हें उस वक्त काफी बुरा लगा था।

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती