निया शर्मा फैशन सेंस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

'इतना गंदा फैशन सेंस', अतरंगी आउटफिट को लेकर फिर ट्रोल हुईं निया शर्मा, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अतरंगी ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं और अब लोग उनके लुक को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर अपने स्टाइल और एक्सपेरिमेंटल लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। चाहे रेड कारपेट हो या किसी शो का सेट, निया हमेशा कुछ नया और हटकर पहनने की कोशिश करती हैं। लेकिन इस बार उनका फैशन सेंस सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, निया शर्मा को हाल ही में रियलिटी शो लाफ्टर शेफ 2 के सेट पर देखा गया था, जहां उनका ड्रेसिंग सेंस कुछ ऐसा था जिसने सबका ध्यान खींचा, लेकिन उनके खराब फैंस सेंस को लेकर। वायरल हो रहे वीडियो में निया ब्लैक लेदर स्कर्ट और बड़ी सी बेल्ट के साथ नजर आईं।

उन्होंने इस स्कर्ट को व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ टीमअप किया था, जिसके अंदर से ब्लैक ट्यूब टॉप झलक रहा था। इस लुक को उन्होंने ब्लैक बूट्स, सिल्वर जूलरी और नेट वाले ग्लव्स के साथ कम्प्लीट किया था। पिंक लिपस्टिक और साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल उनके ओवरऑल लुक को बोल्ड टच दे रही थी।

ड्रेसिंग सेंस को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुईं निया शर्मा लेकिन निया का यह एक्सपेरिमेंटल लुक सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कारण बन गया। कई यूजर्स ने उनके फैशन सेंस पर सवाल उठाए। एक ने लिखा, “ये कैसा अजीबो-गरीब लुक है?” तो दूसरे ने कमेंट किया, “इतना खराब फैशन सेंस किसी का नहीं देखा।” वहीं किसी ने तो यहां तक कह दिया कि “इसे लगता है ये कोई सुपरमॉडल है, लेकिन असलियत कुछ और ही है।”

मालूम हो, ऐसा पहली बार नहीं है, जो निया शर्मा अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर ट्रोल हुई हो। हालांकि, वह अक्सर अपने बोल्ड अवतारों की वजह से चर्चा में रहती हैं और ट्रोल्स को लेकर भी वह पहले कई बार अपने विचार रख चुकी हैं। निया मानती हैं कि फैशन और स्टाइल हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है और दूसरों को उसे जज करने का हक नहीं होना चाहिए।

इस शो में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस 

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो निया शर्मा इन दिनों शो लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ कॉमेडी किंग सुदेश लहरी भी हैं। दोनों की जोड़ी शो में खूब पसंद की जा रही है। निया और सुदेश मिलकर न सिर्फ खाना बनाते हैं बल्कि फैंस को एंटरटेन भी करते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी