'वोट चोरी' की चिंगारी पहुंची महाराष्ट्र...घर-घर जाकर हो रही जांच, युवा कांग्रेस ने संभाला मोर्चा 
लेटेस्ट न्यूज़

'वोट चोरी' की चिंगारी पहुंची महाराष्ट्र...घर-घर जाकर हो रही जांच, युवा कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

Nashik Yuva Congress: नाशिक युवक कांग्रेस ने वोट चोरी विरोधी अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच कर नागरिकों को जागरूक किया।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: देशभर में चल रहे वोट चोरी विरोधी अभियान के तहत नाशिक शहर युवक कांग्रेस और नाशिक पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस ने विशेष जनजागरण अभियान की शुरुआत की। यह पहल नाशिक शहर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष आकाश दादा छाजेड के मार्गदर्शन और अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव स्वप्निल दादा पाटील के नेतृत्व में की गई।

अभियान की शुरुआत नाशिक रोड प्रभाग 21 के गोसावीवाडी इलाके से हुई। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाता सूची में मौजूद अनियमितताओं, डुप्लीकेट और अज्ञात नामों की जांच की।

नागरिकों से अपील

नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं और अपने परिवार की मतदाता सूची की पड़ताल करें। यदि नाम छूट गए हों या गलत जगह दर्ज हुए हों तो तुरंत सुधार करवाएं।

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आवश्यक मदद हमेशा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मृत व्यक्तियों के नाम या पते में बदलाव से जुड़े मामलों की सूची संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सौंपी जाएगी।

आयोजन और नेतृत्व

इस अभियान का आयोजन नाशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जावेद पठाण ने किया। इस मौके पर संतोष ठाकुर, शाहिद बावा शेख, सुभाष मामा हिरे, सलमान काजी, किशन दुशिंग पाटील, अजरोद्दीन शेख, सुनील शिंदे, आशुतोष दोंदे, मोबिन पठाण, अजिंक्य मोरकर, शिवाजी भिंगारे, अरमान शेख, शकीला शेख समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद