विश्व संगीत दिवस (सौ. सोशल मीडिया 
लेटेस्ट न्यूज़

केवल मजे के लिए नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है म्यूजिक, जानिए जिंदगी की इस खास थेरेपी के फायदे

पहली बार म्यूजिक दिवस को साल 1982 में मनाया गया था, जिसे फ्रांस के कल्चर मिनिस्टर जैक लांग ने आयोजित किया था। आपकी सेहत के लिए भी म्यूजिक बेस्ट थेरेपी के रूप में काम करता है।

दीपिका पाल

World Music Day 2025: दुनियाभर में आज योग दिवस के साथ ही विश्व संगीत दिवस भी मनाया जा रहा है। यह दिन संगीत का आपके जीवन में महत्व बताने के लिए मनाया जाता है। म्यूजिक के बिना तो शायद ही कोई रह पाता हो। नए पुराने तराने संगीत के हर किसी को छेड़ने और गुनगुनाने में मजा आता है। पहली बार म्यूजिक दिवस को साल 1982 में मनाया गया था, जिसे फ्रांस के कल्चर मिनिस्टर जैक लांग ने आयोजित किया था। फिल्मों में जहां पर बिना म्यूजिक के सब अधूरा है वहीं पर आपकी सेहत के लिए भी म्यूजिक बेस्ट थेरेपी के रूप में काम करता है।

यहां पर एक रिपोर्ट के अनुसार, म्यूजिक सुनने से आपका मूड तो फ्रेश होता ही है साथ ही आपको कई सारे फायदे दे जाता है जिसके बारे में शायद ही आप जान पाते है।

जानिए संगीत सुनने के खास फायदे

आपको बताते चलें कि, संगीत सुनने के कई फायदे होते है जिसके बारे में चलिए जानते है...

1- अगर आप म्यूजिक सुनना पसंद करते है तो आपके मूड को अच्छा रखने के लिए सही होता है। यहां पर हर जॉनर के गाने का अलग मतलब और मजा होता है। जब हम पार्टी वाले गाने सुनते हैं, तो हमारा मन झूमने को करने लगता है जिससे हमारा मूड अच्छा हो जाता है।

2-मूड को बूस्ट करने के साथ ही म्यूजिक दिमाग को सक्रिय बनाने का काम करता है। यहां पर रिसर्च बताती है कि जो लोग शास्त्रीय संगीत सुनते हैं, उनकी याददाश्त अन्य लोगों की तुलना में बेहतर होती है।

3- अगर आप सीज़नल से लेकर क्रोनिक दर्द से गुजर रहे है तो यह म्यूजिक सुन सकते है। कहते हैं कि गाने सुनते वक्त हमारा मन गाने के बोल और म्यूजिक पर पूरी तरह से केंद्रित होता है जो दर्द पर आराम देता है।

4- संगीत सुनने से आपकी नींद भी बेहतर हो जाती है। यहां पर रात को बिस्तर पर जाने के बाद अगर आप संगीत सुनते हैं, तो आपको नींद अच्छी आएगी।म्यूजिक सुनने के बाद माइंड रिलैक्स महसूस करता है।

5-दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी म्यूजिक अच्छा होता है। संगीत सुनने औऱ डांस करने से दिल को फायदा मिलता है। हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है. गाने सुनने से सांस की गति, दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

6-संगीत सुनने से डिप्रेशन की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है इसे लेकर क्लासिकल और जैज़ म्यूजिक पर रिसर्च किया गया था जिसका निष्कर्ष बताता है कि म्यूजिक बूस्टर का डोज है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा