अमरनाथ यात्रा (सौ. डिजाइन फोटो) 
ताजा खबर

भगवान शिव के आशीर्वाद से अमर हो गया था कबूतर का जोड़ा, जानें अमरनाथ धाम के रहस्य

भगवान शिव के पवित्र धाम के अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन और मनोरथों को पूरा करने की यात्रा होती है। यहां पर धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस यात्रा को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

दीपिका पाल

देश की सबसे बड़ी तीर्थयात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा की शुरूआत आने वाले दिन 3 जुलाई को शुरू होने वाली है। यह पवित्र तीर्थयात्रा जम्मू कश्मीर से निकलती है जिसमें बड़ी संख्या में यात्री शामिल होते है। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है। भगवान शिव के पवित्र धाम के अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन और मनोरथों को पूरा करने की यात्रा होती है। यहां पर धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस यात्रा को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हैं।

यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए अमरनाथ यात्रा को लेकर काफी उत्साह होता है। अमरनाथ यात्रा का महत्व होता है तो कई रहस्य अमरनाथ धाम से जुड़े है जिनके बारे में शायद ही कम लोग जानते है...

दो कबूतरों की कहानी से जुड़ा है अमरनाथ का रहस्य

पौराणिक कथाओं में अमरनाथ धाम और दो कबूतरों की कहानी का उल्लेख मिलता है। एक बार महादेव से मां पार्वती ने कहा कि आप अजर-अमर हैं। मुझे हर जन्म के बाद आपको पाने के लिए अधिक तपस्या कर आपको प्राप्त करना होता है। साथ ही मां पार्वती ने महादेव को अमर होने का रहस्य पूछा, तो इसके बाद भगवान शिव मां पार्वती को एकांत जगह पर कथा सुनने को कहा। एकांत जगह का चयन कथा सुनाने के लिए इसलिए किया, क्योंकि अमर कथा कोई और न सुन सके। यहां पर गुफा में भगवान शिव माता पार्वती को अमर होने कथा सुना रहे थे उधर ही दो कबूतरों का जोड़ा कथा सुन रहा था। जैसे कि, कथा सुनाने के बाद शिवजी ने दो कबूतरों को देखा वैसे शिवजी क्रोधित हुए और उनका वध करना चाहते थे। उस दौरान ही कबूतरों ने भगवान शिव को कहा कि अगर आप हमे मार देंगे, तो अमर कथा का महत्व नहीं रह जाएगा। ऐसे में शिव जी ने उन कबूतरों को प्राणदान दे दिया। प्रभु ने कहा कि तुम इस जगह पर सदैव शिव पार्वती के प्रतीक चिन्ह के रूप में वास करोगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह कबूतर का जोड़ा अमर हो गया।

जानिए अमरनाथ यात्रा का महत्व

आपको बताते चलें कि, अमरनाथ यात्रा का खास महत्व होता है। इसका महत्व कई धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है। इस यात्रा को करने से इंसान को जीवन-मरण के चक्र से छुटकारा मिलता है। यह गुफा लोगों को शांति प्रदान करती है। बताया जा रहा है कि, इस बार अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। वहीं, इसका समापन 9 अगस्त को होगा।

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी