जम्मू कश्मीर पुलिस की ग्रामीणों से अपील 
ताजा खबर

India Pakistan Conflict: अभी घर लौटने की जल्दी न करें, जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें, J&K पुलिस की अपील

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपील की है कि सरहदी इलाकों में अपने घरों में वापस न लौटें। जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें। हालात सामान्य होने पर ही घर वापस लौटें।

यतीश श्रीवास्तव

श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के बाद स्थिति भले कुछ सामान्य हुई है लेकिन खतरा पूरी तरह से टला नहीं हैं। पाक की ओर से कई सीजफायर तोड़ने की हरकतें भी सामने आई हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि नियंत्रण रेखा के पास  रहने वाले जो लोग गांव छोड़कर गए हैं वह अभी कुछ दिन बाहर ही रहें। हालात ठीक हो जाएं तो ही घर वापस लौटें।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान कश्मीर के कई इलाकों में अभी भी हालात बहुत सामान्य नहीं हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। रात में ब्लैक आउट के भी आदेश अभी जारी हैं। ऐसे में कश्मीर से बाहर गए लोगों से अपील की जा रही है कि हालात सामान्य होने के बाद ही घर वापसी करें।

LOC के पास के गांव वाले अभी घर न लौटें

कश्मीर में एलओसी के पास के जिलों और आसपास के गांव के लोग जो बाहर हैं अभी वापस न लौटें। अभी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन कुछ दिन सतर्कता बरतने की जरूरत है इसलिए सुरक्षित स्थान पर ही रहें। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बांदीपुरा, बारामुला, कूपवाड़ा जैसे संवेदनशील इलाकों में ग्रामीणों से अभी घर वापसी न करने की अपील की है। कहा है कुछ दिन रुक जाएं स्थिति सामान्य होने के बाद ही लौटें।

कश्मीर में सवा लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

जम्मू कश्मीर में हालात बिगड़ने के दौरान करीब सवा लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ये लोग संवेदनशील इलाकों में रह रहे थे और पाक की ओर से इनके घरों को निशाना बनाया जा रहा था। पिछले साल इन इलाकों में गोलीबारी के दौरान 40 से अधिल लोगों की जान चली गई थी। पाक की ओर से की गई फायरिंग में अब तक 25 लोगों की जान गई है जिसमें सबसे अधिक 18 मौतें पुंछ जिले में हुई है।

फिलहाल दोनों तरफ से सीजफायर को लेकर सहमति जताई गई है। हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से शनिवार रात को फायरिंग और ड्रोन अटैक किए गए थे जिसका भारतीय सेना जवाब दिया था।

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?