दिवाली के मौके पर ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
लेटेस्ट न्यूज़

OTT पर दिवाली में होगा बड़ा धमाका, खूंखार एक्शन-थ्रिलर बागी 4 समेत कई फिल्में होंगी रिलीज

OTT Movies: दिवाली 2025 के खास मौके पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी लिस्ट।

स्नेहा मौर्या

Diwali OTT Releases Movies: दिवाली 2025 पर घर बैठे मनोरंजन का डोज मिलने वाला है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और हॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। फैमिली के साथ छुट्टियों में इनका मजा लिया जा सकता है। यहां दिवाली पर रिलीज होने वाली कुछ खास ओटीटी कंटेंट की जानकारी दी जा रही है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

दरअसल, अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार स्टारर फिल्म ‘भागवत: चैप्टर 1 राक्षस’ 17 अक्टूबर से जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दर्शकों को कहानी के हर मोड़ पर बांधे रखेगी और दिवाली पर घर बैठे एक दमदार मनोरंजन का अनुभव देगी।

बागी 4

इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की हिट एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ भी अब ओटीटी पर आ रही है। 17 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली यह फिल्म टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा के दमदार अभिनय से भरपूर है। एक्शन और थ्रिलर के प्रेमियों के लिए यह परफेक्ट विकल्प है।

लोका चैप्टर 1: चंद्रा

डोमिनिक अरुण के निर्देशन में बनी ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अब यह फैंटेसी-थ्रिलर 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर यह फिल्म सुपरहीरो और थ्रिलर प्रेमियों के लिए खास होगी।

ग्रेटर कलेश

अहसास चन्ना स्टारर ‘ग्रेटर कलेश’ एक फैमिली ड्रामा है, जिसे 17 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। यह सीरीज परिवारिक मूल्यों और इमोशनल कहानी की तलाश रखने वालों के लिए उपयुक्त है।

द घोस्ट सीजन 5

फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे 'द घोस्ट सीजन 5' का। अब यह जियो हॉटस्टार पर 16 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

द डिप्लोमैट सीजन 3

'द डिप्लोमैट सीजन 3' एक पॉलीटिकल-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें केरी रुसैल लीड रोल में हैं। इस सीजन में रुफस सेवेल, डेविड ग्यासी, अली आह्न और रोरी किन्नियर जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे। यह सीरीज 16 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

फिलहाल इस दिवाली, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जी5, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज का मेला सज रहा है। चाहे आप एक्शन, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा या सुपरहीरो शोज़ पसंद करते हों, दिवाली 2025 पर आपके लिए हर तरह का कंटेंट तैयार है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल